Haryana News: हरियाणा के बीजेपी MLA ने IAS मंगेतर को भेजा दिवाली गिफ्ट, जल्द होने वाली है शादी

  1. Home
  2. Breaking news

Haryana News: हरियाणा के बीजेपी MLA ने IAS मंगेतर को भेजा दिवाली गिफ्ट, जल्द होने वाली है शादी

ias pari bishnoi,ias pari bishnoi interview,ias pari bishnoi status,ias pari bishnoi biography,pari bishnoi,pari bishnoi ias,pari bishnoi engagement,ias pari bishnoi rank,ias,ias pari bishnoi on duty,ias pari bishnoi upsc rank,bhavya bishnoi ias pari,ias pari bishnoi engagement,pari bishnoi marriage,bhavya bishnoi ias pari engagement,bhavya bishnoi pari,ias pari bishnoi song,ias pari bishnoi entry,ias pari bishnoi video,ias pari bishnoi shorts


Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई और उनके परिवार के लिए यह दीवाली खास है। भव्य की इसी साल IAS परी बिश्नोई के साथ सगाई हुई थी। 

दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की तैयारी चल रही हैं। भव्य ने अपनी मंगेतर IAS परी बिश्नोई को X (ट्विटर) पर दीपावली की बधाई दी है। बताया जा रहा है कि भव्य ने अपनी मंगेतर के लिए शानदार दीपावली गिफ्ट भी भेजा है।

बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई और आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई की 2 मई को सगाई हुई थी। उसके बाद से दोनों परिवार शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन भव्य बिश्नोई व उनके पिता कुलदीप बिश्नोई राजस्थान में पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 

भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते हैं। साल 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। उनके पहले इस सीट पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। 

जिसमें भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी उतारा था। भव्य बिश्नोई ने इससे पहले 2019 में हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया था। वहीं राजस्थान की परी बिश्नोई ने UPSC की परीक्षा तीसरे प्रयास में पास की थी। बताते हैं कि उन्होंने 3 सालों तक मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाकर कड़ी मेहनत करती रहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National