हरियाणा में सीएम सैनी ने किए 100-100 गज के प्लाट आवंटित, इन जिलों में हुआ लोगों को फायदा

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा में सीएम सैनी ने किए 100-100 गज के प्लाट आवंटित, इन जिलों में हुआ लोगों को फायदा

cm saini



हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 20 जिलों में 4533 लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए।

इन जिलों में बंटे प्लाट

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के पहले चरण में जिला अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जीन्द, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर जिलों की ग्राम पंचायतों के सभी पात्र आवेदकों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए हैं। 

इसी प्रकार, जीन्द, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार जिलों के घुमंतु जाति, विधवा एवं अनुसूचित जाति के सभी पात्र आवेदकों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए। इसके अलावा, महाग्राम पंचायत बहल के सभी पात्र आवेदकों को 50-50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला जिले में कुल 166 पात्र लाभार्थियों, भिवानी में 268, चरखी दादरी में 143, फतेहाबाद में 313, गुरुग्राम में 16, हिसार में 480, झज्जर में 26, जींद में 545, कैथल में 204, करनाल में 316, कुरुक्षेत्र में 186, नारनौल में 85, नूह में 65, पलवल में 17, पानीपत में 314, रेवाड़ी में 134, रोहतक में 176, सिरसा में 370, सोनीपत में 678 और यमुनानगर जिले में 31 पात्र लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National