हरियाणा लोकसभा Election 2024 रिजल्ट live : जानिए हरियाणा के रुझान

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा लोकसभा Election 2024 रिजल्ट live : जानिए हरियाणा के रुझान

loksabha election


13वें राउंड के बाद 
मोहनलाल बड़ौली (भाजपा) : 478765
सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) : 478560 
अनूप सिंह दहिया (इनेलो) :  10014
भूपेंद्र सिंह मलिक (जेजेपी) : 6501
उमेश कुमार         (बसपा) : 11227
13वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली 205 से आगे

14वें राउंड के बाद 
मोहनलाल बड़ौली (भाजपा) : 505476
सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) : 516416 
अनूप सिंह दहिया (इनेलो) :  10735
भूपेंद्र सिंह मलिक (जेजेपी) : 6914
उमेश कुमार         (बसपा) : 12021
14वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 10940 से आगे

थानेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल जीते 

  • नवीन जिंदल को 72433 
  • सुशील गुप्ता 53900 
  • अभय चौटाला 3600

करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM नायब सैनी की जीत

करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM नायब सैनी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतंत्र के पर्व में जितने उत्साह से भाग लिया है और जितनी शालीनता से हरियाणा में चुनाव संपन्न हुआ है, उसके लिए हम हरियाणा की जनता के आभारी हैं। आने वाले समय में जनता की सेवा और ज्यादा लग्न तथा उत्साह के साथ करेंगे।

करनाल से मनोहर लाल ने दो लाख से अधिक की बढ़त बनाई

करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 208272 मतों से निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्हें 672400 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 464128 मत मिले हैं।

अंबाला से कांग्रेस के वरुण 42180 मतों से आगे
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने अब 42180 वोटों की बढ़त बना ली है। अब तक की मतगणना में कांग्रेस के वरुण को 627850 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बंतो कटारिया को 585670 मत मिले हैं।

कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल निर्णायक 21487 वोट की बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर
जीटी बेल्ट में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर शुरुआती मुकाबलों में कांटे की टक्कर के बाद अब भाजपा के नवीन जिंदल निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने 21487 मतों से बढ़त बना ली है। वहीं इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अब तक की मतगणना में नवीन जिंदल को कुल 446460 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे डाक्टर सुशील गुप्ता को कुल 424973 मत मिले हैं।

अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी वरुण 33310 मतों से आगे

अंबाला में अभी तक सभी विधानसभाओं में मतों की गणना जारी है। अभी तक पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की विधानसभा अंबाला छावनी और परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल के विधानसभा क्षेत्र अंबाला सिटी में बंतो कटारिया काफी पिछड़ती दिख रही हैं। अंबाला सिटी विधानसभा में 14 चरण की मतगणना हो चुकी है। 14वें चरण में बंतो काे 2877 मत तो कांग्रेस से वरुण चौधरी को 5572 मत प्राप्त हुए। अभी तक कांग्रेस के वरुण को कुल 604408 मत मिले हैं जबकि भाजपा से बंतो कटारिया को 571098 मत प्राप्त हुए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी वरुण 33310 मतों से आगे चल रहे हैं।

रोहतक कांग्रेस के दीपेंद्र 1,53,094 वोटों से आगे

 लोकसभा सीट रोहतक से सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र ने 153,094 वोटों की बढ़त ले ली है। वहीं, निवर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डाॅ.अरविंद शर्मा 195687 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं।

सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी बड़ौली आगे

सानीपत लोकसभा सीट से सातवें राउंड के बाद  भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ाैली 18220 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को अब तक 271057 वोट और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 252837 वोट मिले हैं। अन्य में इनेलो के अनूप सिंह दहिया 4761 और जजपा के भूपेंद्र सिंह मलिक 3544 वोट लेकर चाैथे स्थान पर चल रहे हैं।

करनाल से मनोहर लाल ने 1.71 लाख से आगे

करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 171124 मतों से निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्हें 494493 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 323369 मत मिले हैं।

अंबाला से कांग्रेस के वरुण 17829 मतों से आगे
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह 17829 मतों से आगे चल रहे हैं, हालांकि भाजपा की बंतो कटारिया उन्हें कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। अब तक की मतगणना में कांग्रेस के वरुण को 478039 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बंतो कटारिया को 460210 मत मिले हैं।

कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल ने आठ हजार वोटों से आगे
 यहां इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता और भाजपा के नवीन जिंदल में कांटे की टक्कर है। भाजपा के नवीन जिंदल की बढ़त अब 8468 तक पहुंच गई है। इससे पहले राउंड में वे 3413 मतों से आगे थे। अब तक की मतगणना में नवीन जिंदल को कुल 257072 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे डाक्टर सुशील गुप्ता को कुल 248604 मत मिले हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी 32607 वोटों से आगे
करनाल विस उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। फिलहाल वे 32607 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 76226 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को 43619 मत मिले हैं।

सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी आगे

सोनीपत। सानीपत लोकसभा सीट से चौथे राउंड के बाद  भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ाैली 4739 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरू के दो राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी आगे चल रहे थे। चाैथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी बड़ाैली को 150478 और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 145739 वोट मिले हैं।

हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी आगे

हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी 17,767 वोट से बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को 2,32,166 वोट मिल है और जयप्रकाश को 2,49,933 वोट मिले हैं।

कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल  आगे

जीटी बेल्ट में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सबसे रोचक मुकाबला चल रहा है। यहां इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता और भाजपा के नवीन जिंदल में कांटे की टक्कर है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के डाक्टर सुशील गुप्ता 3367 मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के नवीन जिंदल 3413 मतों से आगे हो गए हैं। अब तक उन्हें कुल 185703 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे आप के सुशील गुप्ता को 182290 मत मिले हैं।

हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा आगे

हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर आगे  है। कांग्रेस में अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार, जय प्रकाश (जेपी), रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा में कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली, महेंद्रगढ़ भिवानी से धर्मबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं।

करनाल विधानसभा से सीएम नायब सैनी आगे

करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27407 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 54495 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को 27088 मत मिले हैं।

करनाल से मनोहर लाल ने 96 हजार से अधिक की बढ़त बनाई

करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 96 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। उन्हें 288959 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 192314 मत मिले हैं।

कुरुक्षेत्र लोकसभा से फिर आम आदमी पार्टी के सुशील ने बढ़त बनाई
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर कांटे के मुकाबले में एकबार फिर आम आदमी पार्टी के डाक्टर सुशील गुप्ता ने बढ़त बना ली है। फिलहाल वे 3367 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक की मतगणना में डाक्टर सुशील गुप्ता को कुल 119063 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर भाजपा के नवीन जिंदल को 115696 मत मिले हैं।

अंबाला से कांग्रेस के वरुण 26 हजार से अधिक मतों से आगे
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह करीब 26426 मतों से आगे हैं। अब तक की मतगणना में उन्हें 270370 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बंतो कटारिया को 243944 मत मिले हैं।

अंबाला लोकसभा कांग्रेस आगे
वरुण चौधरी (कांग्रेस) - आगे 235748 (+30619)
बन्तो कटारिया (बीजेपी) - पीछे 205129

कुरुक्षेत्र लोकसभा बीजेपी आगे
नवीन जिंदल (बीजेपी) - आगे 95942 (+4632)
डॉ सुशील गुप्ता (AAP) - पीछे 91310
अभय सिंह चौटाला (INLD) - पीछे

सिरसा लोकसभा कांग्रेस आगे
शैलजा (कांग्रेस) - आगे 285219 (+105032)
अशोक तंवर (बीजेपी) - पीछे 180187

हिसार लोकसभा कांग्रेस आगे
जय प्रकाश (कांग्रेस) - आगे 133074 (+12390)
रणजीत सिंह (बीजेपी) - पीछे 120684
 
करनाल लोकसभा बीजेपी आगे
मनोहर लाल (बीजेपी) - आगे247715 (+75632)
दिव्यांशु बुद्धिराजा (कांग्रेस) - पीछे 172083

सोनीपत लोकसभा कांग्रेस आगे
सतपाल ब्रहमचारी (कांग्रेस) -आगे 168515 (+1853)
मोहन लाल बड़ौली (बीजेपी) -पीछे 166662

रोहतक लोकसभा कांग्रेस आगे
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) -आगे 204685 (+113646) 
डॉ0 अरविंद शर्मा (बीजेपी)-पीछे 91039

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा बीजेपी आगे
धर्मवीर सिंह (बीजेपी) - आगे 226681 (+3463)
दान सिंह (कांग्रेस) - पीछे 223218

गुरुग्राम लोकसभा कांग्रेस आगे
राज बब्बर (कांग्रेस) - आगे 222891 (+28595)
राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी) - पीछे 194296

फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा आगे
कृष्ण पाल (बीजेपी) - आगे 223379 (+52916)
महेंद्र प्रताप (कांग्रेस) - पीछे 170463

हिसार में कांग्रेस आगे

हिसार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी 8519 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा से रणजीत चौटाला को 136697 तो कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश 145216 वोट मिले हैं।

हिसार में कांग्रेस आगे

हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश 12390 वोटों से आगे चल रहा है।

कोसली हलके में भाजपा आगे  

रोहतक संसदीय क्षेत्र के सबसे बड़े व यादव बाहुल्य हलके कोसली में पहले दो राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा आगे रहे, जबकि तीसरे हलके में भाजपा के अरविंद शर्मा ने हलके के अंदर बढ़त बना ली। तीन राउंड में अरविंद शर्मा को हलके से  6042 व दीपेंद्र हुड्डा को  5657 वोट मिला है।

हरियाणा में कांग्रेस इन सीटों पर आगे 

  • अंबाला से  30156
  • रोहतक से 93437
  • सिरसा से  87803
  • सोनीपत से 2983
  • गुड़गांव से  43323
  • हिसार से 4931 वोटों से आगे 
भाजपा इन सीटों पर आगे 
  • भिवानी महेंद्रगढ़ में 1573
  • फरीदाबाद में 19812
  • करनाल में 57659
  • कुरुक्षेत्र में 2452

हरियाणा में छह सीटों पर कांग्रेस आगे

हरियाणा में कांग्रेस को अंबाला, सिरसा, हिसार, सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम में बढ़त मिल रही है। वहीं, भाजपा को कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ व फरीदाबाद में बढ़त मिल रही है।

करनाल विधानसभा उपचुनाव में सीएम नायब सैनी आगे

करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। सीएम नायब सैनी 9693 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 21,860 और कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को 12167 वोट मिले हैं। 17 में से 4 राउंड की गिनती पूरी हो गई है।

सिरसा में कांग्रेस आगे

सिरसा लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 61037 मतों से आगे चल रही हैं। सैलजा को चार राउंड के बाद 153539 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 92502 मत मिले हैं।


हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे
हिसार लोकसभा सीट से दो चरण की गणना के बाद कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी आगे निकल गए हैं। उनको 76445 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला 75395 वोट मिले हें।


भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह 10220 वोटों से आगे हैं। धर्मबीर को 145387 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के  रावदान सिंह को 135167 वोट मिले हैं। यहां चौथे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है।

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे

करनाल विधानसभा उपचुनाव में तीन चरण की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5665 मतों से आगे चल रहे हैं। तीन चरण की मतगणना में उन्हें 45548 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को 9883 मत मिले हैं।

अंबाला से कांग्रेस आगे

अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब वह करीब 28 हजार वोटों से आगे हैं। अब तक की मतगणना में उन्हें 98118 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बंतो कटारिया को 70676 मत मिले हैं।

कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी आगे

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता 6718 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 31162 मत मिले हैं, जबकि नवीन जिंदल को 24444 मत मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर इनेलो के अभय चौटाला मुकाबले से बाहर नजर आ रहे हैं। उन्हें अब तक 4872 वोट मिले हैं।

रोहतक में कांग्रेस आगे

हरियाणा की सबसे हॉट सीट रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त लगातार बढ़ रही है। पौने 11 बजे तक दीपेंद्र हुड्डा ने 53 हजार 604 वोट की लीड बना थी। भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा दूसरे स्थान, जजपा प्रत्याशी रवींद्र सांगवान तीसरे व इनेलो समर्थित राकेश तंवर चौथे स्थान पर हैं। लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने नोटा को भी अच्छी वोट दी हैं, जो 7वें स्थान पर है।

सिरसा में कांग्रेस आगे

सिरसा में कांग्रेस से कुमारी सैलजा को 153539, भाजपा से डॉ अषोक तंवर को 92502, इनेलो से संदीप लोट को 17403, जजपी से रमेश खटक को 2692, बसपा से लीलूराम को 1840 और नोटा को 909 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस ने 61037 वोट से बढ़त बनाई है।

हिसार में कांग्रेस आगे

हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी आगे है। भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला 1050 वोट से पीछे चल रहा है।

अंबाला में कांग्रेस आगे 
कांग्रेस वरुण चौधरी- 21708
भाजपा बंतो कटारिया- 15228
बसपा पवन रंधावा- 742
जजपा किरण पुनिया- 261
इनेलो गुरप्रीत सिंह- 199

भिवानी में धर्मबीर चौधरी आगे

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से धर्मबीर सिंह 48546 व राव सिंह 44824 वोट मिले हैं।

यमुनानगर में भाजपा पीछे
यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशी बांटो कटारिया कांग्रेस के वरुण चौधरी से जगाधरी विधानसभा में करीब 3500 वोटों से पीछे हैं। और भाजपा प्रत्याशी बांटो कटारिया कांग्रेस के वरुण चौधरी से साढ़ौरा विधानसभा में करीब 500 वोटों से पीछे हैं। 


करनाल में मनोहर लाल आगे
पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को 4837 और कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा को 3747 वोट प्राप्त हुए हैं।


फतेहाबाद में कुमारी शैलजा आगे
फतेहाबाद विधानसभा से पहले राउंड में 403 वोटो से कांग्रेस कुमारी शैलजा आगे चल रही हैं। वहीं, करनाल विधानसभा के उपचुनाव में नायब सैनी 5760 से  बढ़त बनाए हुए हैं।


हिसार में रणजीत सिंह आगे 
कांग्रेस जयप्रकाश 3316
भाजपा रणजीत चौटाला 6843 को बढ़त

 
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National