Haryana Rain: हरियाणा में आज और कल बरसात, धान किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी, मंडियों में खुला पड़ा 5 लाख टन से ज्यादा धान

  1. Home
  2. Breaking news

Haryana Rain: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 17 को बादल छाए रह सकते हैं। 

बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना है। अभी दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास चल रहा है। 

1 से 14 अक्टूबर तक हरियाणा मैं 1 मिलीमीटर बरसात हुई है, जो सामान्य से 83% कम है। इस अवधि में 6 मिमी बारिश सामान्य है। 

उधर, मंडियों में अब तक 33 लाख टन से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है। उठान धीमा होने के कारण 5 लाख टन से ज्यादा धान मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। अगर बारिश होगी तो इस धान के भीगने का खतरा है।

वहीं देश के 10 राज्यों में एक हफ्ते तक बारिश-बर्फबारी देखने को मिलेगी। पाक व पश्चिमी राजस्थान सीमा पर चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना है। 

इससे जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में दो दिन दिन बर्फबारी और पंजाब व राजस्थान में बारिश ओलावृष्टि के आसार हैं। 15-16 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी व 16-17 को राजस्थान में बारिश होगी। 

गुजरात व मध्य प्रदेश में भी कुछ जगह हल्की बारिश होगी। अगला पश्चिमी विक्षोभ 19 अक्टूबर से सक्रिय होगा। 

इससे उत्तराखंड में 19-21 अक्टूबर तक बर्फबारी व बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में भी बारिश होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National