गोहाना: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियो ने दिया धरना , 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने की दी चेतावनी

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियो ने दिया धरना , 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने की दी चेतावनी

gohana


हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले रोडवेज के कर्मचारियों ने गोहाना बस स्टैंड में धरना देकर सांकेतिक भूख हड़ताल की। कर्मचारी अधिकारियों द्वारा मांगें पूरी न किए जाने से नाराज हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समय रहते मांगों को पूरा न करने पर 14 जुलाई को पूरे प्रदेश से रोडवेज कर्मचारी परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे।
 कर्मचारी नेता अशोक खोखर, संजीव स्वामी व अनिल गंगाना की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सांकेतिक भूख हड़ताल की। धरने का संचालन अशोक पांचाल ने किया। संजीव स्वामी ने कहा कि 23 जून 2023 की परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई थी। इस दौरान कई मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी थी। अब तक कर्मचारियों के अर्जित अवकाशों में कटौती न करने, चालक व परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाने, 2016 में लगे चालको को पक्का करने, 2002 में लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, पदोन्नति समेत अन्य मांगों पूरी नहीं की गई हैं। अधिकारी मांगों को पूरा न करके अलग-अलग तरह के फरमान जारी करके कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। चालक व परिचालकों के 30 रात्री ठहराव से घटाकर 10 रात्रि ठहराव सीमित करना, बीमार कर्मचारियों से लंबे मार्गों पर ड्यूटी लेना और कर्मचारियों के दे अर्जित अवकाशों में कटौती की जा रही हैं। मेडिकल बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में भूख हड़ताल की गई।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National