Haryana School Closed: हरियाणा में अब 12वीं तक स्कूल बंद, आदेश जारी

  1. Home
  2. Breaking news

Haryana School Closed: हरियाणा में अब 12वीं तक स्कूल बंद, आदेश जारी

Haryana School Closed: हरियाणा में अब 12वीं तक स्कूल बंद, आदेश जारी


Haryana School Closed: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पानीपत में अब 9 नवंबर से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में कक्षाएं न लगाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां पिछले कल 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए थे। 

ये आदेश फिलहाल 13 नवंबर तक के लिए जारी किए गए हैं। इसके साथ सोनीपत जिले में 9 व 10 नवंबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं रेवाड़ी में डीसी राहुल हुड्‌डा ने धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी हाथ पर हाथ धरकर न बैठे रहें। 

पर्यावरण व वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जिस एरिया में कंस्ट्रक्शन बैन है उस एरिया में निर्माण कतई न होने दें। बता दें कि बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पहले ही 7 जिलों में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं। इसमें जींद, कैथल, पानीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर जिला शामिल हैं। 

वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2010 से पुरानी पेट्रोल कार (BS-3) और 2017 से पुरानी डीजल कारों (BS-4) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस बीच दीपावली से पहले मौसम करवट लेने जा रहा है। कल यानी 9 नवंबर की रात को यह बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के तहत सूबे के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

वहीं 10 नवंबर को कुछ जगह बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम आमतौर खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। 

11 नवंबर से मौसम खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है। हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेस (AQI) काफी खराब है। अभी हिसार और फतेहाबाद की हवा साफ नहीं हुई है। इन दोनों जिलों में हवा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। 

प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं, जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं। वहीं 9 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग अभी प्रदेश के जिलों में कम हुआ है, जहां 2 दिन पहले 8 जिलों में स्मॉग के चलते हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी। हिसार में AQI 403 तो फतेहाबाद का AQI 421 तक पहुंच गया है। हिसार में मंगलवार दिन में धूप खिली, लेकिन स्मॉग ज्यादा कम नहीं हुआ। 


शाम के चलते स्मॉग के चलते आंखों में जलन होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 नवंबर की रात या 10 नवंबर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 9 की देर रात के बाद गरज चमक व हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National