हरियाणा: टिकट मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे सुशील गुप्ता, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू हरियाणा: टिकट मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे सुशील गुप्ता, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा: टिकट मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे सुशील गुप्ता, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू हरियाणा: टिकट मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे सुशील गुप्ता, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू

हरियाणा: टिकट मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे सुशील गुप्ता, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू


हरियाणा: टिकट मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे सुशील गुप्ता, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

डॉ. संदीप पाठक बोले कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से इस बार जनता अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। वह बोले कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन भाजपा को करारी हार देगा। आप नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं।

इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को करारी हार देते हुए जीत दर्ज करेगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोग अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए गठबंधन के तहत आप प्रत्याशी सुशील को भारी अंतर से जिताएंगे। यह दावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने किया।

वे बुधवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत को लेकर चर्चा की।

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत डॉ. सुशील गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी शंखनाद कर दिया है और इस सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को हरियाणा और केंद्र में मौका देकर देख लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने हरियाणा की बेटियों को सड़कों पर घसीटकर उनका अपमान किया और किसानों की दुर्दशा की है वो देश के सामने है। अब हरियाणा की जनता को एक मौका केजरीवाल को देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बार कुरुक्षेत्र में ऐसी लड़ाई होगी की भाजपा ने सोचा भी नहीं होगा। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है कौन सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे।

अब लोकतंत्र बचाने व भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू : डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। आज पूरे प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। सरेआम गोलियां मारी जा रहीं है और फायरिंग कर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में सरकारी स्कूल बंद होते जा रहे हैं और नए अस्पताल बन नहीं रहे। हरियाणा में इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है क्योंकि भाजपा लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। यही नहीं भाजपा वोट की चोरी करती है, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है। इसके साथ ही संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर रखना चाहती है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट कर चुनाव आयोग में अपने व्यक्तियों को बैठना चाहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National