हरियाणा : राज्य के इन 11 जिलों भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : राज्य के इन 11 जिलों भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

haryana


हरियाणा में आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिला शामिल है।
इसके अलावा अलावा कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच पानीपत और झज्जर में सुबह बारिश भी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यहां दिनभर बादल वाई छाई रहेगी और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
प्रदेश में अभी तक 39 फीसदी कम बारिश हुई है। अभी तक 109.4MM बारिश हुई है, जबकि अब तक 179MM बारिश होनी चाहिए थी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National