उत्तर प्रदेश : शादी का झांसा दे अपनी ही भाभी के साथ किया धोखा , बाद में जो हुआ

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर प्रदेश : शादी का झांसा दे अपनी ही भाभी के साथ किया धोखा , बाद में जो हुआ

up


फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर देवर भाभी की भावनाओ से खेलता रहा। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए। पीड़िता द्वारा जब निकाह का दबाव बनाया तो उसने दूसरा निकाह कर लिया और परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति अलग रहता आ रहा था। देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी तथा 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। घर वालों के साथ मिलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National