हरियाणा : मौसम विभाग ने इन 15 जिलों में किया भारी बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : मौसम विभाग ने इन 15 जिलों में किया भारी बारिश का अलर्ट

haryana


हरियाणा में आज फिर से मानसून अपना असर दिखाएगा । मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में तेज बारिश आ सकती है। अधिकतर शहरों में बादल छाए हुए हैं।
 4 दिन से अधिकतर शहरों में बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस में लोग परेशान हैं। 24 घंटे के दौरान सिरसा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा।
हरियाणा में 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश रोहतक और करनाल में दर्ज की गई है। करनाल में 11.5 MM और रोहतक में 11.0 MM बारिश हुई है। इन जिलों के अलावा अंबाला में 9.0 MM, रेवाड़ी में 4.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभागने बताया कि हरियाणा के सिर्फ 2 जिलों को छोड़ बाकी जिलों में सूखे की स्थिति बनी रही है। रोहतक व करनाल में सामान्य से 70%, अंबाला में 58%, भिवानी में 48%, कैथल में 51%, पंचकूला में 46%, सोनीपत में 55% और यमुनानगर में 40% कम बारिश दर्ज की गई। सिर्फ महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
30 जुलाई तक हरियाणा में सिर्फ 87 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह 7 साल में सबसे कम है। पिछले साल जुलाई में 237 MM बारिश दर्ज की गई थी। कम बारिश की वजह से किसान भी चिंतित है। उन्हें धान की फसल पर पीले पन का खतरा सता रहा है।


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National