हरियाणा : तीन महीने के लिए रद्द हुई जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, व्यापारियों को परेशानी

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : तीन महीने के लिए रद्द हुई जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, व्यापारियों को परेशानी

haryana


जालंधर नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रद्द कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे ने करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों का संचालन रोकने की अधिसूचना जारी की है। रेलवे एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इन गाड़ियों का संचालन नहीं करेगा। यह गाड़ियां सर्दी में धुंध की संभावना को देखते हुए रेलवे ने रद्द की हैं। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली हरिहरनाथ और योगनगरी ऋषिकेश से जम्मूतवी के लिए चलने वाली एक्सप्रेस का संचालन भी एक मार्च तक रोक दिया है।
कोहरे के कारण गाड़ियां घंटों की देरी से चलती हैं। एक ट्रेन के देरी से चलने का असर अन्य गाड़ियों पर भी पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों रद्द करने की सूची जारी की है। इनमें से तीन गाड़ियां यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। रद्द की तीनों गाड़ियों के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर हजारों यात्री हैं।
रेलवे ने गाड़ी संख्या 14681-82 जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक फरवरी 2025 तक यह ट्रेन रद्द कर दी है।अंबाला छावनी से बरौनी स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 14523-24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस रद्द की गई है। यह ट्रेन पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। अमृतसर से लालकुआं स्टेशन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14615-16 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी 2025 तक रद्द की गई है।
जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने से जिले के व्यापारियों को भारी परेशानी होगी। यह ट्रेन व्यापारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National