अनंत राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर ने दी परफॉरमेंस , बॉलीवुड सितारों ने मचाया धमाल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी हुई। सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया।
परफॉर्म करने के लिए बीबर शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंचे और देर रात लौट भी गए। द फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन ने 83 करोड़ रुपए चार्ज किए।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में हुए इस फंक्शन में बॉलीवुड से सलमान खान, वरुण धवन, शाहिद कपूर और जान्हवी कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
संगीत सेरेमनी में सलमान खान और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार भी स्टेज पर नजर आया। फैमिली ने ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर परफॉर्म किया।
संगीत सेरेमनी में अनंत और राधिका की खूबसूरत लव स्टोरी को भी रीप्रेजेंट किया गया। परफॉर्मेंस में भी कपल की लव स्टोरी कि दोनों कब, कहां और कैसे मिले और कैसे उनका प्यार परवान चढ़ा।
पार्टी में राधिका मर्चेंट के पसंदीदा सिंगर्स कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना के गाने बजाए गए। इवेंट में कई सेलेब्स पहुंचे।
अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा जिसमें दुनियाभर के VVIP मेहमान शामिल होंगे। तीनों दिन के यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे।