द ग्रेट इंडियन कपिल शो हुआ बंद , खुश हुए सुनील पाल

  1. Home
  2. Breaking news

द ग्रेट इंडियन कपिल शो हुआ बंद , खुश हुए सुनील पाल

kapil show


The great  indian  kapil show का प्रीमियर 30 मार्च से नेटफ्लिक्स (netflix) पर हुआ था। इससे ही सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में वापसी की थी। हालांकि इसकी रेटिंग दिनों-दिन गिर रही थी। ज्यादा इसे पसंद नहीं किया जा रहा था और फिर खबर आई कि पहला सीजन अब खत्म हो गया है। मतलब उसकी शूटिंग खत्म हो गई है। जल्द ही दूसरा सीजन आएगा। जहां कुछ इसके बंद होने की न्यूज से दुखी हैँ। वहीं कॉमेडियन सुनील पाल खुश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बात रखते हुए और कपिल को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि सुनील पाल ये पहली बार कपिल शर्मा के शो की आलोचना नहीं कर रहे हैं। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने प्रीमियर से पहले भी एक वीडियो पोस्ट किया था और कपिल से शो न करने की अपील की थी। अब उन्होंने इसके बंद होने पर खुशी जताई है। वीडियो बनाकर कहा कि ये खबर आ रही है, अब ये अफवाह है या सच्चाई कि ये बंद हो रहा है। लेकिन अच्छा है कि ये शो बंद हो रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National