जानिए आज का राशिफल : मेष राशि वालो का खुला किस्मत का ताला , कर्क राशि वालो के लिए दुविधा

  1. Home
  2. Breaking news

जानिए आज का राशिफल : मेष राशि वालो का खुला किस्मत का ताला , कर्क राशि वालो के लिए दुविधा

rashifal


2 मई, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और श्रीवत्स नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ और नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों को रुका पैसा और नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है।

मेष - आज कोई काम इच्छानुसार होगा। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसको निभाने का हर संभव प्रयास करें। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। घर अथवा वाहन की देखरेख को लेकर कोई बड़ा खर्चा आपको परेशान कर सकता है। कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। उनके लिए इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी करें। पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

वृष - आपका अपने तथा पारिवारिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। इस स्वभाव की वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से ही कोई रुकी पेमेंट भी मिल सकती है। किसी निकट संबंधी के साथ आपसी सामंजस्य ना होने की वजह से वरिष्ठ सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सलाह का सम्मान करें तथा उनका मान सम्मान बनाए रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में अगर कुछ नई गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले उस के बारे में उचित जांच पड़ताल  करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम हल्का होने से सुकून तथा राहत मिलेगी। घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी परिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।कामों में व्यवधान आने से तनाव तथा अवसाद जैसी स्थिति रहेगी। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।

मिथुन - आज दिन भर धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आपके व्यक्तिगत काम भी परिवार जनों के सहयोग से व्यवस्थित चलते रहेंगे। बजट का ध्यान रखना जरूरी है। भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इन पर विजय हासिल करें। किसी रिश्तेदार का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। बिजनेस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही करना गलत साबित होगा। घुटनों व जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे।


कर्क - घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशहाल माहौल बना रहेगा। कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा और समाधान भी निकलेंगे। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत न हारे, बल्कि उचित समय का धैर्य से इंतजार करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। वरना अकारण ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अति उत्साहित होकर कार्य करने से बचें क्योंकि धैर्य और सक्रियता बनाए रखने से काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है। परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति रहेगी।  
 स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच जरूर करवाएं।


सिंह- विभिन्न गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और घर तथा बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखें। आपकी बुद्धिमत्ता तथा व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही हर तरफ से खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उस संदर्भ में बहुत ही मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय में आज किसी भी नई गतिविधि पर कार्य ना करें। इस समय जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, आर्ट आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी मे तबादले के लिए प्रयत्न कर रहे हैं, तो आज कोई समाचार मिल सकता है। आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधी भी मर्यादित रहेंगे। तनाव और चिंता से बीपी की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने मनोबल को मजबूत बनाकर रखें। 


कन्या- आपकी सकारात्मक सोच से जीवन शैली व्यवस्थित रहेगी । व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे। जिसे पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी। किसी भी विवादित मामले को ज्यादा महत्व ना दें। शांतिपूर्ण वातावरण बनाकर रखें। निवेश संबंधी नीतियों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने की जरूरत है।व्यवसाय में कुछ खास जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, लेकिन इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। गलती होने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी में भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी। तनाव और थकान का असर नींद पर पड़ सकता है।। जिसकी वजह से दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रहेगी।


तुला- सामाजिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर दें, इससे कई जानकारियां भी मिलेंगी और जनसंपर्क भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपना कोई मनपसंद कार्य अथवा प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। परंतु चिंता ना करें धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर लिए कड़े फैसले बेहतर होंगे। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। मार्केटिंग संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी ऑर्डर मिल सकता है।परिवार में सभी सदस्यों के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। लव अफेयर्स के मामले में निराशा रह सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।


वृश्चिक- आज दिन का अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। आपकी किसी परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। तथा कई तरह की बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दूसरों की सुझावों पर गंभीरता से विचार करें तथा फिजूलखर्ची से बचें। क्योंकि अनावश्यक ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कई तरह की गतिविधियां होगी। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। ऑफिशियल मामलों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। अपने उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें। वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। कोई भी पारिवारिक मामला आपस में ही बैठकर सुलझाएं। वर्तमान मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा। इसमें स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है।


धनु- घर के रखरखाव व नवीनीकरण संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों तथा समान विचारधारा के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा आप में साहस और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित किसी कार्य में अड़चनें अभी बनी रहेगी। भागम भाग अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम कम ही हासिल होंगे। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय सौम्य व्यवहार रखें। व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी तथा विलंब होगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से सब व्यवस्थित भी कर लेंगे। इस समय रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट से संबंधित समस्या आ सकती है।


मकर- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से युवाओं की कोई समस्या हल हो सकती है। घर में आए मेहमानों और संबंधियों की उचित आवभगत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। अगर राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिले, तो तुरंत उसे हासिल करें। मित्रों की तरफ से आपको घूमने फिरने हेतु दबाव रहेगा परंतु भटकाव से बचें। बजट बिगड़ने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित योगदान रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किसी भी तरह की गैरकानूनी कार्यों में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति खुशी भरा माहौल बनाएगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। मौसम के अनुकूल ही अपना आहार व्यवहार रखें। अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है।


कुंभ- किसी नई तकनीकी जानकारी के मिलने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं संबंधी शॉपिंग करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा, परंतु सभी की खुशी के आगे उसका मलाल नहीं रहेगा। आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा समय की कीमत को पहचाने। नजदीकी रिश्तो में स्वार्थ की भावना नजर आएगी। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती हैं। व्यवसायिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति रह सकती हैं। बेहतर होगा कि घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। आपको अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा। कोई पार्टनरशिप का प्लान चल रहा है, तो तुरंत उस पर कार्यवाही शुरू करें।
विवाहित संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बदलते वातावरण और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। ज्यादा समय धूप में जाने से परहेज करें।


मीन- सुदृढ़ ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आप को योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। उत्तम संपर्क भी बनेंगे। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। क्योंकि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें।
 कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा और कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। किसी प्रभावशाली पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे दायक स्थितियां रहेंगी। पारिवारिक व्यवस्था संतुलित तथा अनुशासित रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। अधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National