फरीदाबाद : प्रेमिका का बेटा लेकर भागा प्रेमी , मांगे 3 लाख रूपये

  1. Home
  2. Breaking news

फरीदाबाद : प्रेमिका का बेटा लेकर भागा प्रेमी , मांगे 3 लाख रूपये

faridabad


फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमी प्रेमिका का बेटा लेकर भाग गया और बदले में 3 लाख रूपये मांगे। 
बल्लभगढ़ सेक्टर-64 निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में उनका पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से वह घर छोड़कर अपने बहन के घर रहने लगी थी। बहन के घर में उसकी बहन का जेठ गौरव भी रहता था। आरोप है कि बहन के जेठ गौरव ने उसको बहला फुसलाकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर लिया। वे दोनों दो वर्ष से लिवइन में साथ रह रहे थे। महिला का प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर घर छोड़ दिया। घर से कुछ दूर निकलने पर पीछे से गौरव ने उनको धक्का देकर बेटे को ले गया। उसके बाद से आरोपी उनके बेटे को कहां ले गया, इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। 
महिला का आरोप है कि गौरव बेटे के बदले में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। गौरव की लोकेशन के अनुसार अभी उनका बच्चा हरिद्वार में है। गौरव के साथ महिला की बहन की ननद भी उसके साथ है। 
रही महिला के डेढ़ साल के मासूम को उसका प्रेमी अपहरण करके ले गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर महिला ने बेटे सहित घर छोड़ दिया था। महिला का आरोप है कि प्रेमी उसके बेटे के बदले तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National