सोनाक्षी सिन्हा : एक्ट्रेस करने वाली है शादी , जहीर इक़बाल के साथ लेंगी फेरे

  1. Home
  2. Breaking news

सोनाक्षी सिन्हा : एक्ट्रेस करने वाली है शादी , जहीर इक़बाल के साथ लेंगी फेरे

sonakshi


 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को डेट कर रही हैं। भले ही दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनकी बॉन्डिंग और प्यार भरी तस्वीरें-पोस्ट उनके रिश्ते को जाहिर कर ही देते हैं।
 सोनाक्षी सिन्हा सालों तक डेटिंग के बाद जहीर के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दबंग' एक्ट्रेस सिर्फ 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जहीर इक़बाल के साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगी। दोनों शादी के पवित्र रिश्ते में बंध जाएंगे। 
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई में ही होगी। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही 'हीरामंडी' (Heeramandi Cast) की पूरी कास्ट भी शामिल होगी । कपल की शादी का कार्ड भी बन गया है, जिसे एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है और उस पर लिखा है- 'अफवाहें सच हैं।'
फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल में से किसी ने भी अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों ने खबरों पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिया है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National