मुंबई Weather : मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी , अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी

  1. Home
  2. Breaking news

मुंबई Weather : मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी , अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी

mumbai


मुंबई समेत कई उपनगरों में रात से ही भारी बारिश हो रही है। दिनभर बारिश होने के कारण उपनगर में कई नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश का सिलसिला कल यानी शुक्रवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मुंबई समेत उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।दरअसल मंगलवार रात से हो रही मुंबई समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इसके कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। ठाणे, कल्याण डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं वसई विरार में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। नवी मुंबई में भी भारी बारिश जारी है।
 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National