गोहाना : एक मामूली झड़प के कारण की हत्या

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना : एक मामूली झड़प के कारण की हत्या

gohana


हत्या का मामला गोहाना के गांव माहरा से सामने आया है जहां एक व्यक्ति की छत से फेंक कर हत्या कर दी गई। परिवार के ही युवक से बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर चचेरे भाई ने उसे उठा कर छत से फेंक दिया। परिजन उसे रात को ही नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव माहरा का रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा चाऊमिन, बर्गर की रेहड़ी लगाता था। राजकुमार रविवार रात को चाचा ओमप्रकाश के घर गया था। चाचा ओमप्रकाश के मकान पर अशोक उर्फ शौकी व श्याम भी थे। सभी आपस में चचेरे भाई हैं। वह इस दौरान मकान की छत पर बैठे हुए थे। इस बीच राजकुमार व अशोक के बच्चों के बारे में कुछ कहने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात को 2 बजे अशोक उर्फ शौकी ने राजकुमार को उठा कर छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से राजकुमार को गंभीर चोटें लगी। उसे घायल अवस्था में गोहाना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की मौत अशोक उर्फ शोकी द्वारा छत से नीचे फेंकने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National