दहेज हत्या की घटना में संलिप्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Breaking news

दहेज हत्या की घटना में संलिप्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार

heeralal arrested

न्यायालय में पेशकर भेजा जेल


 जिले के थाना कुण्डली की पुलिस ने दहेज हत्या की घटना मे संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हीरालाल पुत्र कमलापथ वासी छतरपुर मध्यप्रदेश हाल प्याउ मनियारी, कुण्डली, जिला सोनीपत का रहने वाला है।

          इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 12 अक्टुबर को मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने थाना कुण्डली में शिकायत दी थी कि मैंने अपनी बहन की शादी हीरालाल पुत्र कमलापथ वासी छतरपुर मध्यप्रदेश के साथ की थी जो मेरी बहन के ससुराल वालों ने मेरी बहन को दहेज कम लाने के लिए परेशान कर दिया था तो आज मेरी बेटी ने ससुराल वालों के तानों व मारपीट से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना कुण्डली में अभियोग दर्ज किया गया था।

              अनुसंधान टीम मे नियुक्त उप निरीक्षक समुन्द्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी हीरालाल पुत्र कमलापथ वासी छतरपुर मध्यप्रदेश हाल प्याउ मनियारी, कुण्डली, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National