केवल 2 कांग्रेस नेता कर रहे प्रचार : बाकी संभावित उम्मीदवार घर बैठ कर रहे टिकट का इंतजार

  1. Home
  2. Breaking news

केवल 2 कांग्रेस नेता कर रहे प्रचार : बाकी संभावित उम्मीदवार घर बैठ कर रहे टिकट का इंतजार

haryana


हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियो  की घोषणा न करने का असर दिखने लगा है। कांग्रेस राज्य में 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक कुरुक्षेत्र सीट आप (आम आदमी पार्टी) को दी गई है। 9 सीटों में से सिर्फ 2 ही सीटों पर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं। इनमें दीपेंद्र हुड्‌डा और कुमारी सैलजा शामिल हैं।

दीपेंद्र हुड्‌डा के रोहतक से चुनाव लड़ने की संभावना है। वहीं सैलजा की सिरसा से टिकट तय मानी जा रही है, लेकिन अंबाला से भी उनकी दावेदारी है।

बाकी 7 सीटों पर नेता घर बैठकर टिकट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें अभी भी टेंशन है कि उनके आका टिकट दिला पाएंगे या नहीं, इसी वजह से वह अभी प्रचार में मेहनत और रुपया खर्च करने से बच रहे हैं।

हरियाणा कांग्रेस में अभी 2 गुट चल रहे हैं। इनमें एक गुट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का है। दूसरे गुट में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला शामिल है। हुड्‌डा ग्रुप ने संगठन के जरिए जो नाम भेजे, उनसे सैलजा-सुरजेवाला सहमत नहीं हुए। इसी वजह से टिकटों में शुरुआती दौर में पेंच फंसा।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल से नामांकन शुरू होने हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास अब 5 ही दिन का समय बचा है।


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National