weather update : भारी बारिश की संभावना , 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी ,इस दिन देगा मानसून दस्तक

  1. Home
  2. Breaking news

weather update : भारी बारिश की संभावना , 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी ,इस दिन देगा मानसून दस्तक

weather


 मानसून भारत में दस्तक दे चुका है, लेकिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली का तापमान 46 के आस-पास चल रहा है। मौसम विभाग ने 18 जून तक लोगों को लू की मार झेलने की चेतावनी दी है। वहीं मानसून दक्षिण पश्चिम राज्यों में बरस रहा है। 10 साल में चौथी बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने देश में समय से पहले दस्तक दी है।

19 मई को मानसून ने अंडमान-निकोबार में एंट्री की। 30 मई को मानसून केरल आया। उसके बाद मानसून ने महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में दस्तक दी । मौसम विभाग ने इन राज्यों में मानसून में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, झारखंड में मानसून कब आएगा? 

राजस्थान  
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राजस्थान में मानसून 25 जून के आस-पास एंट्री करेगा। ऐसे में प्रदेशवासियों को अभी भीषण गर्मी से जूझना होगा। अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी मानसून समय से पहले आएगा, क्योंकि राजस्थान में मानसून बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ उदयपुर, बांसवाड़ा होते हुए एंट्री करता है।

दिल्ली 
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मानसून की बारिश 29 जून के बाद होगी। दिल्ली के साथ ही मानसून पंजाब, हरियाणा में भी बरसेगा। ऐसे में अभी दिल्ली वासियों को भी भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश  
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस बार प्री-मानसून की बारिश नहीं होगी। वहीं प्रदेश में मानसून एक हफ्ता लेट आएगा। 18 जून के करीब मानसून प्रदेश में एंट्री करेगा। पूर्वांचल के रास्ते 20 और 21 जून के बीच पूरे राज्य में फैल जाएगा। लखनऊ में 25 जून के आस-पास भारी बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National