PM मोदी : प्रधानमंत्री ने की मन की बात , किया बड़ा एलान , मां से भी की अपील

  1. Home
  2. Breaking news

PM मोदी : प्रधानमंत्री ने की मन की बात , किया बड़ा एलान , मां से भी की अपील

pm modi


पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी का लोकसभा चुनावों में जीत के बाद और अपने तीसरे कार्यकाल का यह पहला मन की बात कार्यक्रम था।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल और मानसून के कनेक्शन की बात सुनाई। पीएम ने कहा कि मानसून के आते ही छाते की याद आ जाती है, लेकिन किसी को यह शायद ही पता हो की केरल में सबसे ज्यादा अलग तरह के छाते बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वहां की आदिवासी महिलाओं की मेंहनत ही है, जो इतने सुंदर छाते बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपको एक खास तरह के छातों के बारे में बताना चाहता हूं जो केरल में बनते हैं। पीएम ने कहा- वैसे तो केरला की संस्कृति में छातों का विशेष महत्व है। छाते वहां कई परंपराओं और विधि-विधान का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन मैं जिस छाते की बात कर रहा हूं, वो हैं 'कार्थुम्बी छाते' और इन्हें केरला के अट्टापडी में तैयार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि टोक्यो में हुए ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। Tokyo Olympic के बाद से ही हमारे खिलाड़ी Paris Olympic की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे। सभी खिलाड़ियों को मिला दें, तो इन सबने करीब 900 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

पीएम ने इसके बाद वोकल फॉर लोकल की बात की। पीएम ने कहा कि जब हम वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं तो इसमें Araku coffee की बात भी जरूरी है। पीएम ने इसी दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ का एक किस्सा सुनाया। पीएम ने कहा कि विशाखापत्नम में सीएम के साथ मुझे इस coffee का स्वाद लेने का मौका मिला था। Araku coffee को कई ग्लोबल अवार्ड मिले हैं। G-20 समिट में भी ये कॉफी छाई हुई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National