सलमान खान की जान को खतरा , करेंगे फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग पूरी
मुंबई की फेमस फिल्म सिटी 520 एकड़ में फैली हुई है । यहां एक साथ 1000 फिल्मों के सेट लगाए जा सकते हैं। यहां आर्टिफिशियल हेलीपैड, मंदिर, जेल, अदालत, गांव और पिकनिक स्पॉट हैं। यहां पैसा जमाकर और एक-दो औपचारिकताओं के बाद शूटिंग स्टार्ट कर सकते हैं।
लगभग सारी बड़ी फिल्मों और शोज की शूटिंग फिल्म सिटी में ही होती है। फिल्म सिटी को बने 50 साल से ज्यादा हो गए हैं, शूटिंग के लिए काफी सारे विकल्प भी हो गए हैं, फिर भी मेकर्स के लिए फिल्म सिटी पहली पसंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां शूट करना अन्य जगहों की तुलना में काफी सुविधाजनक है।
सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो यह जगह बेस्ट है। इसीलिए सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की अधिकतर शूटिंग फिल्म सिटी में ही कर रहे हैं। इसके लिए यहां 3 एकड़ में सेट भी बनाया गया है। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके घर पर गोली भी चल चुकी है।
लोकेशन मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि इन दिनों फिल्म सिटी में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का सेट लगा हुआ है। ये सेट 3 एकड़ में बनाया गया है। लखनऊ और मुंबई के लोकेशन वाले सीक्वेंस फिल्म सिटी में शूट होंगे। सलमान पहले रियल लोकेशन पर जाकर फिल्म शूट करने वाले थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी जान को लेकर जो खतरा बना हुआ है, इसी वजह से वो अधिकतर शूटिंग फिल्म सिटी में ही कर रहे हैं।