उत्तरप्रदेश : दूल्हे की इस कमी को देख फेरो से उठी दुल्हन , किया शादी से इंकार

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तरप्रदेश : दूल्हे की इस कमी को देख फेरो से उठी दुल्हन , किया शादी से इंकार

uttar pardesh


उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वरमाला के एन मौके पर दूल्हे का रंग काला होने पर लड़की वालो ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा काला होने की खबर सुनते ही दुल्हन ने भी शादी से मना कर दिया। देर रात तक मानने मनाने का दौर भी चला लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन को लिए ही लौट गई। 
कुछ दिन पहले रामपुर के स्वार इलाके में एक युवती का रिश्ता रामपुर के ही मोहल्ला पहाड़ी गेट के रहने वाले सोन से पक्का हुआ था। लड़के वाले  शुक्रवार की रात को बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गए। बारातियो की खूब खातिरदारी की गई। धूमधाम से दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला भी डाल दी। इसके बाद दुल्हन की तरफ की महिलाओं में दूल्हे के काला होने की चर्चा होने लगी। थोड़ी देर बाद महिला ने विरोध शुरू कर दिया। दूल्हे के तरफ के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाया लेकिन वह मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए। जिसकी वजह से बारात देर रात वापस लौट गई।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National