श्रुति चौधरी हुई भावुक : आँखों में आए आँसू , बताया कारण

  1. Home
  2. Breaking news

श्रुति चौधरी हुई भावुक : आँखों में आए आँसू , बताया कारण

haryana


हरियाणा में लोकसभा चुनाव जोर शोर से चल रहा है। राजनीति में खलबली मची हुई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस की नेता और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट कट चुका है। हालांकि कैमरे पर तो श्रुति चौधरी पार्टी के साथ खड़ी होती हुई नजर आई , लेकिन बातों ही बातों में श्रुति चौधरी का दर्द भी नजर आया।
आज श्रुति चौधरी सिरसा में कुमारी शैलजा का नॉमिनेशन फाइल करवाने के लिए पहुंची हुई थी। टिकट कटने के सवाल का जवाब देते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट को लेकर कई सर्वे किए थे। हर सर्वे में वो सबसे आगे थी। श्रुति ने कहा कि सर्वे में 56 प्रतिशत पर वो थीं, जबकि दूसरे दावेदार 32 प्रतिशत पर थे। इसके बावजूद पार्टी ने जो फैसला किया है अपने स्तर पर किया है। पार्टी ने जो भी फैसला किया है हम उसका सम्मान करते हैं। हम सब पार्टी के लोग हैं। टिकट कटने के बाद भी हम पार्टी के साथ खड़े हैं। श्रुति चौधरी ने कहा कि हम लोग राजनेता हैं देखेंगे आगे क्या होता है।
श्रुति चौधरी ने इशारों ही इशारों में विधानसभा चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर कर दी। वहीं जब टिकट बंटवारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चलने का सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी बातें प्रदेश में हो रही है। सबको पता है कि सच्चाई क्या है। जमीन पर क्या बातें है। जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तभी पता चलेगा कि जमीनी हकीकत क्या है। असलियत भी तभी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि धरातल पर क्या कुछ मिलता है, देखते हैं। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National