सोनीपत पुलिस ने अमेरिका में रह रहे वांछित आरोपी को नेपाल बार्डर से किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Breaking news

सोनीपत पुलिस ने अमेरिका में रह रहे वांछित आरोपी को नेपाल बार्डर से किया गिरफ्तार

sonipat police

k9media.live


 जिले के थाना सैक्टर 27 सोनीपत में नियुक्त उप निरीक्षक देवेन्द्र सिँह ने अपनी पुलिस टीम के साथ काफी प्रयास करके नेपाल बार्डर से दहेज मांगने, मारपीट, विश्वास में लेकर धोखा करने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी देने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अरुण पुत्र धर्मबीर वासी बरोदा हाल आदर्श नगर सोनीपत का रहने वाला है।

          इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि 25.09.2020 को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाईन सोनीपत में शिकायत दी थी कि मेरी शादी दिनांक 19.11.2018 को अरुण उपरोक्त के साथ हिन्दु रिति रिवाज के साथ हुई थी जो मेरे पति अरुण , धर्मबीर, राजवन्ती व शिवानी ने मिलकर मेरे साथ दहेज मांगने, मारपीट, विश्वास में लेकर धोखा करने व जान से मारने की धमकी देने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। व मेरे पति अरुण ने मुझे अपने दोस्तो के साथ मेरी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की घटना को अंजाम दिया है।  इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

                       अनुसंधान टीम ने मुकदमा हजा में आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त राजवन्ती पत्नी धर्मबीर वासी आदर्श नगर सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजी जा चुकी है।

                घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी अरुण पुत्र धर्मबीर वासी बरोदा हाल आदर्श नगर सोनीपत करीब 10 साल से अमेरिका(USA) में रह रहा है। जिसको गिरफ्तार करने के लिए लुक आउट सर्टिफिकेट(LOC) जारी  कराए गए। जो आरोपी अरुण पुत्र धर्मबीर वासी बरोदा हाल आदर्श नगर सोनीपत ने नेपाल के रास्ते भारत मे घुसने की कोशिश की जा रही थी कि दिनांक 15.10.2023 को सनौली बार्डर नेपाल  पर LOC डिपार्टमैंट की पकङ में आ गया जिन्होने तुरंत पुलिस महानिदेशक हरियाणा को फैक्स कर जानकारी दी। जिससे फैक्स के द्वारा सोनीपत पुलिस को सुचना मिली।

              अब अनुसंधान टीम मे नियुक्त उप निरीक्षक देवेन्द्र सिँह ने अपनी पुलिस टीम के साथ अन्य आरोपी अरुण की खोजबीन करते हुये दिनांक 16.10.2023 को सन्नौली बार्डर नेपाल पर पहुँचकर आरोपी अरुण पुत्र धर्मबीर वासी बरोदा हाल आदर्श नगर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। जिसको सन्नौली बार्डर से सोनीपत का रास्ता 36 घण्टे होने के कारण कोतवाली सनौली जिला महराजगंज उत्तर प्रदेश के इलाका मजिस्ट्रैट के सम्मुख  गिरफ्तार आरोपी को पेश कर 36 घण्टे का राहदारी रिमाण्ड लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को लेकर आज दिनांक 17.10.2023 को सोनीपत पहुँचकर माननीय न्यायालय सोनीपत मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National