प्रदेश सह चुनाव अधिकारी ने रोहतक के सुनारिया मंडल में ली संगठनात्मक बैठक

  1. Home
  2. Breaking news

प्रदेश सह चुनाव अधिकारी ने रोहतक के सुनारिया मंडल में ली संगठनात्मक बैठक

.

k9media


रोहतक, 29 दिसंबर। भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश भर में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित रविवार को रोहतक के सुनारिया मंडल में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी नागेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि संगठन चुनाव में बूथ की संरचना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक सभी जिलों में कार्यशालाएं संपन्न हो जाएंगी। कार्यशालाओं के बाद मंडल और बूथ अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जल्द प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नागेंद्र शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मंडल और बूथ अध्यक्षों का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति और सर्वसम्मति से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए महिलाओं की भी भागारी सुनिश्चत की जाए। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सिद्धांत और विचारधारा के अनुसार काम करने वाली पार्टी है। भाजपा का यह संगठनात्मक चुनाव पार्टी को और अधिक मजबूती देगा।
प्रदेश सह चुनाव अधिकारी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें हर तीन वर्ष के बाद पारदर्शी तरीके से संगठनात्मक चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के कारण आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। श्री शर्मा ने कहा कि अभी भी प्रदेश में लोगों का पार्टी से जुड़ने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद जल्द ही बूथ समिति और मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कर लिए जाएंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National