जानिए जुपल्ली रामेश्वर राव की Success Story , कैसे बने करोड़पति

  1. Home
  2. Breaking news

जानिए जुपल्ली रामेश्वर राव की Success Story , कैसे बने करोड़पति

telangana


अगर मुसीबतों का डटकर मुकाबला किया जाए तो बड़ी से बड़ी सफलता भी आसानी से हासिल की जा सकती है। दुनिया में बहुत कम लोग ही नकारात्मक परिस्थितियों में परेशान नहीं होते हैं। वह अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। जुपल्‍ली रामेश्वर राव का नाम भी ऐसे ही लोगों में शामिल है। एक समय वह बेहद गरीबी में जीवन जी रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत से पैसे जमा किए और सिर्फ 50 हजार की रकम से अपने कारोबार की शुरुआत की। आज वह जाने-माने कारोबारी और करोड़ों के मालिक हैं। जुपल्‍ली रामेश्वर राव माय होम ग्रुप के मुखिया हैं। हैदराबाद की यह कंपनी रियल्टी, सीमेंट और एनर्जी सेक्‍टरों में काम करती है। आईए आपको बताते हैं उन्होंने इतनी बड़ी सफलता कैसे हासिल की।
रामेश्वर राव आज भले ही करोड़पति हों, लेकिन उनका बचपन गरीबी में बीता है। रामेश्वर का जन्म तेलंगाना के महबूब नगर में 16 सितम्बर 1955 को हुआ था। उनके पिता एक गरीब किसान थे। एक समय ऐसा था जब रामेश्‍वर राव को स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। घर में बहुत गरीबी थी। उनके पिता उन्हें साइकिल नहीं दिला सकते थे। तमाम चुनौतियों के बावजूद रामेश्‍वर राव ने हार नहीं मानी। साल 1974 में रामेश्वर आगे की पढ़ाई के लिए हैदराबाद आ गए और होम्योपैथी की पढ़ाई करने लगे। जब उन्हें होम्योपैथी की डिग्री मिली, तो उन्होंने हैदराबाद में ही अपना क्लिनिक शुरू कर दिया।
उस समय हैदराबाद में रियल एस्टेट बिज़नेस में उछाल आ रहा था। रामेश्वर को इस फील्ड में कोई नॉलेज नहीं था। फिर भी उन्होंने रिस्क लेकर 1980 में 50 हजार रुपये से एक प्लॉट खरीदा। इसी प्लॉट में फ्लैट बना कर बेचा। उन्हें इस प्लॉट से 3 गुना रिटर्न मिला। इसके बाद वह क्लिनिक बंद करके फुल टाइम रियल एस्टेट में ही काम करने लगे। इसके चलते हैदराबाद में राव की जिंदगी ने एक बड़ा टर्न लिया। यहीं से राव के लिए रियल एस्टेट टाइकून बनने का रास्‍ता बनाया। इसके बाद साल 1981 में उन्होंने माई होम कंस्ट्रक्शन के नाम से रियल एस्टेट कंपनी शुरू की। इसके अंतर्गत उन्होंने कई रेजिडेंशियल सोसाइटी और कमर्शियल बिल्डिंग्स बनाई।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National