गोहाना : कपडे की दुकान से सूट हुए चोरी , ग्राहक बन 5 महिलाओ ने की चोरी
शहर में बरोदा रोड पर एक दुकान में ग्राहक बनकर आई पांच महिलाएं कपड़े चोरी कर ली गईं। महिला दुकानदार ने उनको सूट दिखाए। दो सूट खरीदकर भुगतान किया गया। इसी बीच महिलाएं हजारों रुपये की कीमत के कई सूट चोरी कर ले गई। शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।
शहर में वार्ड 19 में रहने वाली निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि उसने बरोदा रोड पर श्याम क्लाथ हाउस के नाम से दुकान कर रखी है। उसकी दुकान पर पांच महिलाएं कपड़ों की खरीददारी करने आई। महिलाओं ने लेडिज सूट दिखाने को कहा। इस पर उसने लेडिज सूट के आठ से 10 बंडल उनके सामने खोल दिए। दो महिलाओं ने दो सूट खरीद लिए। इसके बाद पांचों महिलाएं चली गईं। जब उसने शाम को कपड़े संभाले तो लेडिज सूट के चार बंडल नहीं मिले। उसने महिलाओं पर कपड़े चोरी का आरोप लगाया और पुलिस को शिकायत दी।