जम्मू : सेना के शिविर पर हुआ आतंकी हमला , एक आतंकी ढेर

  1. Home
  2. Breaking news

जम्मू : सेना के शिविर पर हुआ आतंकी हमला , एक आतंकी ढेर

jammu


जम्मू के राजौरी के घोंधा में सोमवार (22 जनवरी) सुबह आतंकियों ने एक ग्राम पंचायत सदस्य के घर पर हमला कर दिया। घटना सुबह 3:10 बजे हुई। हमले की खबर लगते ही 63 आरआर आर्मी कैंप से आई टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।
मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। एक नागरिक के भी घायल होने की भी खबर है। घायल नागरिक शौर्य चक्र विजेता पुरुषोत्तम कुमार शर्मा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। नागरिक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद और सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। छिपे हुए आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। 

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National