NEET 2024 : कोर्ट ने मानी CBI की बात , दिया ये आदेश , होंगे कई खुलासे

  1. Home
  2. Breaking news

NEET 2024 : कोर्ट ने मानी CBI की बात , दिया ये आदेश , होंगे कई खुलासे

neet


नीट मामले में सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में सीबीआई ने गुरुवार को रिमांड पर लिए गए सात आरोपितों और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को अदालत में पेश किया।
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार ने अदालत से आरोपितों को फिर से रिमांड पर देने का आग्रह किया। अदालत ने हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज, एक अन्य जमालुद्दीन, चिंटू और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को चार दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर देने का आदेश दिया है।
अदालत ने सात जुलाई को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि ये सभी आरोपित बहुत ही शातिर हैं।
उन्होंने दलील दी कि इन आरोपितों से पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है, इसलिए इन आरोपितों को सीबीआई की रिमांड में दिए जाने की जरूरत है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच आरोपितों को सीबीआई रिमांड पर देने का आदेश दिया है।
 

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National