उत्तर प्रदेश : अपने पति को छोड़ ,प्रेमी के साथ रह रही थी महिला , प्रेमी ने किया बेरहमी से क़त्ल

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर प्रदेश : अपने पति को छोड़ ,प्रेमी के साथ रह रही थी महिला , प्रेमी ने किया बेरहमी से क़त्ल

uttar pardesh


मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने को छोड़ दिया था और प्रेमी के साथ रहने लगी थी उसी प्रेमी ने महिला की गला काटकर हत्या कर दी। 
पूजा और गौरव चौधरी रफायतपुर थाना गोंडा, जिला अलीगढ़ निवासी ,सत्यभान निवासी नगला बुर्ज के मकान में सहमति संबंध पर किराए पर आठ माह से रह रहे थे। साथ में दो बच्चे भी थे जिनमें एक चार साल का और दूसरा सात माह का है। गौरव टैक्सी चलाता था। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों की बात सामने आई है, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
पुलिस की हिरासत में गौरव ने बताया कि पूजा पहले अलीगढ़ के जगनेर निवासी एक शख्स के साथ चली गई थी। जब जगनेर निवासी शख्स जेल चला गया तो उससे जेल में पूजा की मुलाकात हुई। सन् 2018 में जमानत मिलने पर वे दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। इससे पहले गौरव की वर्ष 2006 में शादी हुई थी। ऐसे में पहली पत्नी के विरोध करने पर पूजा को बल्लभगढ़ में रख लिया।
गौरव ने बताया कि वहां पर 2 अप्रैल 2023 को जागरण हुआ, जागरण में आए गायकों से दोस्ती होने पर उन्होंने आठ माह पहले किराए के कमरे में रखवाया। गौरव के अनुसार, गांव वालों ने उसे बताया कि उसके जाने पर पीछे से दो लोग घर पर आते हैं। इस पर उसने पूजा को समझाया पर वह नहीं मानी। उसके बाद गौरव ने गला काटकर महिला की हत्या कर दी। वहीं सूचना मिलने पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National