Weather update : दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Breaking news

Weather update : दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी

delhi


देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। कई जगहों पर हुई बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो घंटों में दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी।
इसके साथ ही नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जैसे जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट में हल्की गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते सोमवार को लगभग 31.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश पूसा व पीतमपुरा में रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे कम बारिश पालम में दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
बारिश के तुरंत बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन, मौसम बदलने से पारा में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 35.8, लोधी रोड में 35.4 व रिज में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National