गोहाना : महिला ने लगाया अपने जेठ और सास पर बच्चा भगाने का आरोप

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना : महिला ने लगाया अपने जेठ और सास पर बच्चा भगाने का आरोप

gohana


एक महिला ने अपनी सास व जेठ पर उसके सवा दो साल के बच्चे को लेकर भागने का आरोप लगाया। महिला की उसके पति से अनबन चल रही है। उसे ससुर बीमार होने के बहाने से अस्पताल बुलाया गया। जब वह अस्पताल गई तो वहां से वे बच्चे को लेकर भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
 गांव सैनीपुरा की नेहा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। उसकी पति व उसके परिवार से अनबन चल रही है। इसके चलते वह छह माह से अपने मायके निंदाना में रह रही है। चार-पांच दिन पहले उसकी सास का फोन आया कि उसके ससुर बीमार हैं और पानीपत के एक अस्पताल में दाखिल हैं। उसे अपने ढाई साल के बेटे के साथ अस्पताल बुलाया गया। वह अपने पिता व बेटे के साथ अस्पताल में ससुर का हाल जानने पहुंची। वहां से उसकी सास व जेठ उसके बच्चे को लेकर भाग गए। उसने उसका बच्चा वापस दिलाने की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National