उत्तर प्रदेश : थाने में कार्यवाही ना करने पर महिला ने पिया कीटनाशक
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य में अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने कीटनाशक पी लिया। महिला की तबीयत बिगड़ते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देख महिला को रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसी बात से आहत होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। ये देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही पुलिसकर्मी महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचे। यहां चिकित्सक ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिवारीजनों में भी हड़कंप मच गया।