हरियाणा में ट्रेने हुई रद्द, देखें पूरी लिस्ट

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा में ट्रेने हुई रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Ten express trains will remain suspended till half of September


हरियाणा और पंजाब के रास्ते चलने वाली चार महत्त्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के बीच में लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर रि-डेवलमेंट के काम चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले इन ट्रेनों को 15 दिसंबर 2024 से 28 जनवरी 2025 तक कैंसिल किया गया था, लेकिन अब यह रेल सेवाएं दी गई नई डेट के दौरान नहीं चलेंगी।

गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54505, चूरू- लुधियाना रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना- हिसार रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National