पानीपत : सड़क किनारे पर टायर बदल रहे 2 युवको को मारी ट्रक ने टक्कर , मौके पर मौत

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड, नेशनल हाइवे 44 पर पुलिस लाइन के सामने एक भयानक हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे लोडिंग गाड़ी का पहिया बदल रहे दो ड्राइवर साथियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दोनों के टुकड़े-टुकड़े हो गए और सड़क पर बिखर गए।
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद व शवों के टुकड़े इकट्ठे करने के बाद दोनों शवों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि वह हरी सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। उसका मौसेरा भाई संजय (28) निवासी हरी सिंह कॉलोनी ड्राइविंग का काम करता था। वह दीनानाथ कॉलोनी नूरवाला के रहने वाले प्रदीप (33) के साथ अलग-अलग लोडिंग गाड़ी में माल उतारने दिल्ली गया था।
दोनों दिल्ली से वापस लौट रहे थे। सुबह 4 बजे संजय अपने घर आ गया था। इसी दौरान प्रदीप का फोन आया। जिसने कहा कि उसकी गाड़ी का पहिया निकल गया और उसके पास स्टेपनी नहीं है। वह यहां आकर उसकी मदद कर दे। संजय मदद करने वहां पहुंचा।
दोनों सड़क किनारे बैठ कर पहिया बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, मौके पर प्रदीप के साथ एक अन्य युवक भी था। जोकि इस भयंकर हादसे को देखकर होश खो बैठा।