उत्तर प्रदेश लोकसभा Election रिजल्ट live : जानिए उत्तर प्रदेश के रुझान

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर प्रदेश लोकसभा Election रिजल्ट live : जानिए उत्तर प्रदेश के रुझान

up


कौशाम्बी लोकसभा सीट से सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज

कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है। भाजपा प्रत्याशी को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। राजाभैया के सवाल पर कहा कि हमें सबका समर्थन और आशीर्वाद मिला है। हम सबके पास आशीर्वाद लेने के लिए गए थे और सबने आशीर्वाद दिया है। बता दें कि सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। इसी साल एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 27317 वोट से आगे

भाजपा के अरुण सागर - 328729
सपा की ज्योत्सना गौंड- 301412
बसपा के दोदराम वर्मा- 40249

पीएम मोदी तीसरी बार बने काशी के सांसद

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट पाकर तीसरी बार वाराणसी से सांसद बने। पीएम की जीत का जश्न पूरे वाराणसी में मनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। 

कन्नौज सीट पर सपा की बढ़त बरकरार

उन्नाव सीट पर 30 राउंड के बाद भाजपा आगे
सपा- 568179
बसपा- 71003
भाजपा- 605373
नोटा- 9952
भाजपा के साक्षी महाराज की 37194 वोटों से बढ़त

कन्नौज सीट पर सपा की बढ़त
अखिलेश यादव (सपा) - 511090
सुब्रत पाठक (भाजपा)- 382774
इमरान (बसपा)- 63686
अखिलेश यादव 1,28,316 वोट से आगे।

फर्रुखाबाद सीट पर 21वें राउंड के बाद भाजपा 3714 वोट से आगे 
मुकेश राजपूत (भाजपा) - 367930
नवल किशोर (सपा) - 371644
क्रांति पाण्डेय (बसपा)- 33628
कुल मतगणना - 784619

 बस्ती सीट पर सपा की जीत

आजादी के बाद पहली बार बस्ती सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले ही राउंड से राम प्रसाद चौधरी ने बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा के प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया है। इंडिया गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले। 

अमरोहा में बीजेपी 1114 वोटों से आगे

अमरोहा लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार दानिश अली बीजेपी से पीछे हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने टक्कर दे दी है। कांग्रेस को 20 वे राउंड में 303950 और भाजपा को 305064 वोट मिले हैं। बसपा को 
111474 मत मिल हैं। इस हिसाब से बीजेपी प्रत्याशी 1114 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बलिया से सपा 28023 मतों से आगे

बलिया लोकसभा सीट से सपा के सनातन पांडेय 28023 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के सनातन पांडेय को 203080 और भाजपा के नीरज शेखर को 175057 मत मिले हैं। बसपा के लल्लन यादव को 37963 मत मिले हैं।

सलेमपुर से भाजपा 823 मतों से आगे  
भाजपा के रविंद्र कुशवाहा 823 मतों से आगे हो गए हैं। सपा के रमाशंकर को 231880 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को 232703 मिले। बसपा के भीम राजभर को 42864 मत।
 

मैनपुरी से डिंपल यादव आगे

मैनपुरी से डिंपल यादव 220932 मतों से आगे चल रही हैं।

झांसी सीट से भाजपा आगे

अनुराग शर्मा की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। अब वो 71913 वोट से आगे हैं।

 मुरादाबाद और रामपुर में सपा प्रत्याशी एक लाख वोटों से आगे

मुरादाबाद, संभल और रामपुर में सपा प्रत्याशी बीजेपी से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अमरोहा में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा बीजेपी के सर्वेश सिंह से 1.07 लाख मतों से आगे चल रही है। संभल में सपा के जियाउर्रहमान बर्क भी 1.10 लाख वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके सामने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी थे। रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह नदवी भी एक लाख से आगे चल रहे हैं। अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली 12 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 19310 मत से आगे

कन्नौज सीट पर सपा आगे
सपा अखिलेश यादव -408459
भाजपा - सुब्रत पाठक - 303113
बसपा - इमरान जफ़र - 48900
अखिलेश यादव 105346 वोटों से आगे

संतकबीरनगर सीट से सपा आगे
लक्ष्मी कांत    - सपा   - 307690
प्रवीण निषाद - भाजपा - 232109
नदीम अशरफ - बसपा - 90142

बस्ती लोकसभा से इंडिया गठबंधन आगे
बीजेपी (हरीश द्विवेदी) 415901
इंडिया गठबंधन (राम प्रसाद चौधरी) 508988
बीएसपी (लवकुश पटेल) 99295
सपा 93087 वोट से जीत की ओर अग्रसर है।

कन्नौज लोकसभा सीट का अपडेट
सपा - अखिलेश यादव - 373985
भाजपा - सुब्रत पाठक - 274519
बसपा - इमरान जफ़र - 43172

गाजियाबाद सीट पर भाजपा आगे

अतुल गर्ग, (भाजपा) 358908
डॉली शर्मा, (कांग्रेस) 239039
नंद किशोर पुंडीर, (बसपा) 44533

लखीमपुर और धौरहरा सीट पर सपा आगे

लखीमपुर खीरी सीट पर 19400 वोटों से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा आगे चल रहे हैं। भाजपा के अजय मिश्र टेनी पीछे चल रहे हैं।  
धौरहरा सीट पर भाजपा को झटका लगा है। सपा प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया ने 18830 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भी भाजपा पीछे चल रही है। सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 71336 वोटो से आगे चल रही हैं। 

आरएलडी बड़ी जीत की ओर

बागपत लोकसभा सीट पर आरएलडी प्रत्याशी 102058 वोट से आगे चल रहे हैं। रालोद से प्रत्याशी राजकुमार सांगवान मतदान केंद्र पहुंचे हैं।
बिजनौर लोकसभा सीट पर अब फिर 6665 वोट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान आगे हो गए हैं।
कैराना सीट पर सपा की इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी को पछाड़ दिया है। इकरा 76636 वोटों से आगे चल रही हैं।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 11195 वोट से आगे

भाजपा के अरुण सागर - 130616
सपा की ज्योत्सना गौंड-  119421
बसपा के दोदराम वर्मा - 16811

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा 5247 वोटों से आगे  
प्रवीण पटेल( भाजपा ) :152886
अमरनाथ मौर्या (सपा) 147639
जगन्नाथ पाल ( बसपा ) : 26049

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस 27638 वोटों से आगे  
नीरज त्रिपाठी( भाजपा ) : 186415
उज्जवल रमण सिंह (कांग्रेस) 214053
रमेश पटेल ( बसपा ) : 21375

कानपुर नगर सीट पर कांग्रेस आगे
रमेश अवस्थी, भाजपा- 180891
आलोक मिश्र, कांग्रेस - 182883
कुलदीप भदौरिया, बसपा - 4981
कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी 1992 वोट से आगे।

मिर्जापुर लोकसभा से अपना दल एस आगे
अपना दल एस अनुप्रिया पटेल 212885 मत
सपा रमेश चंद बिंद 210443 मत 
बसपा मनीष कुमार  76890 मत

बिजनौर लोक सभा सीट पर अब सपा आगे  
दीपक सैनी सपा - 199579
विजेंद्र सिंह बसपा - 107424
चन्दन चौहान रालोद -198849
दीपक सैनी 730 वोटों से आगे
 
नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर 94246 मतों से आगे चल रहे हैं।
ओमकुमार भाजपा - 268958
चंद्रशेखर आसपा - 363204
मनोज कुमार सपा -83210
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 10025

अलीगढ़ में सपा के बिजेंद्र सिंह 24962 वोटों से आगे 

 
हाथरस में भाजपा के अनूप वाल्मीकि 83946  वोट से आगे  

अलीगढ़ लोकसभा सीट से सपा के विजेंद्र सिंह आगे  
कन्नौज सीट से सपा आगे
सपा - अखिलेश यादव - 251631
भाजपा - सुब्रत पाठक - 173004
बसपा - इमरान जफ़र - 27222

सपा के अखिलेश यादव 78627 वोटों से आगे

खीरी सीट से सपा 6052 से आगे 

बीजेपी- 17905
सपा- 23957
बीएसपी-3769

खीरी सीट से सपा 1957 से आगे 
बीजेपी- 20919
सपा- 22876
बीएसपी-3363

बदायूं में सपा आगे 
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में  पहले चरण से ही सपा और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है। दिन में 10.56 बजे सपा के आदित्य यादव 207 मतों से आगे चल रहे हैं। दुर्विजय  सिंह शाक्य को 35438 मत पाकर दूसरे नंबर और आदित्य यादव 35645 मत  पाकर पहले और बसपा के मुस्लिम खां 10537 मत पाकर तीसरे स्थान पर हैं। अब तक 83373 मतों की गिनती हुई। इसमें 532 लोगों ने नोटा दबाया है। । बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 उम्मीदवार हैं। निर्दलीय नापसंद किए गए हैं। नोटा  को निर्दलीय के मुकाबले अधिक मत मिले हैं।

रामपुर सीट पर सपा आगे

आजम खां का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी आगे चल रहे हैं। 
घनश्याम लोधी    भाजपा  46710
मोहिबुल्लाह,         सपा      57441
जीशान खान  बसपा         5871

शाहजहांपुर लोकसभा भाजपा आगे
भाजपा के अरुण सागर- 18061
सपा की ज्योत्सना गौंड-  10541
बसपा के दोदराम वर्मा के 2050
 

अमरोहा सीट पर कांग्रेस आगे

अमरोहा सीट पर तीसरा राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली आगे
कांग्रेस - 43271
भाजपा- 36559
बसपा- 15215
 

फैजाबाद सीट पर सपा आगे

इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे

इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 1696 मतों से बढ़त ले ली है।


सीतापुर की मिश्रिख सीट में पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत 3047 से पीछे चल रहे हैं।
श्रावस्ती तीसरे राउंड की गणना के बाद 11,870 मतों से सपा आगे चल रही है।

अयोध्या में  फैजाबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन के आगे
लल्लू सिंह -54421
अवधेश प्रसाद- 56993

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा आगे

डॉ संजीव बालियान, 34748
हरेंद्र मलिक, 37681
दारा सिंह प्रजापति 7404
मालिक 2933 वोट से आगे

सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 91206
राघव लखनपाल (बीजेपी) -49949
माजिद अली (बसपा) - 23813
नोटा 693
इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे

कन्नौज लोकसभा सीट पर अपडेट

सपा - अखिलेश यादव - 87186
भाजपा - सुब्रत पाठक - 50460
बसपा - इमरान जफ़र - 9202
सपा आगे - 36726

अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम आगे, सपा के बिजेंद्र सिंह पीछे

भाजपा के सतीश गौतम- 41270
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 26111
बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी-9826

गाजियाबाद सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग 43411 वोटों से आगे

डॉली शर्मा ( कांग्रेस ) : 48832
अतुल गर्ग ( भाजपा ) : 92243
नंद किशोर ( बसपा ) : 14650

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर सपा आगे
कौशल किशोर, भाजपा -66349
आरके चौधरी, सपा -98600
सपा प्रत्याशी 32251वोट से आगे

इलाहाबाद सीट पर सपा की बढ़त
इलाहाबाद से सपा के उज्जवल रमन सिंह भाजपा के नीरज त्रिपाठी से हुए 452 वोट से आगे 
उज्जवल रमण सिंह (सपा) 36386
नीरज त्रिपाठी (भाजपा) 35934
रमेश कुमार पटेल (बसपा) 2565

उन्नाव सीट पर चौथा राउंड
साक्षी महाराज (भाजपा)- 83915
अन्नू टण्डन (गठबंधन सपा) 78477
अशोक पांडेय (बसपा) 11863
उन्नाव भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज 5438 वोट से आगे

अंबेडकरनगर सीट पर सपा आगे 

अंबेडकरनगर में अब सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की बढ़त 14048 हो गई है। दूसरे स्थान पर भाजपा के रितेश पांडेय हैं।

रामपुर लोकसभा सीट पर सपा आगे 
सपा   19338
बीजेपी 14164
बीएसपी 3345

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर सपा आगे

कौशल किशोर, भाजपा -44544
आरके चौधरी, सपा -74800
राजेश कुमार, बसपा - 11070
सपा प्रत्याशी 30256 वोट से आगे

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा आगे
भाजपा नीरज त्रिपाठी 27878 आगे
कांग्रेस उज्ज्वल रमण सिंह 24548 पीछे

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे
अमरनाथ मौर्य, सपा-16071 पीछे
प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा- 18028- आगे

हाथरस से भाजपा के अनूप प्रधान आगे, बसपा के हेमबाबू धनगर पीछे
भाजपा के अनूप प्रधान-7044
सपा के जसवीर वाल्मीकि-2609
बसपा के हेमबाबू धनगर-3506

पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा सीट से भाजपा आगे
सपा से भगवत सरन को मिले 13162
भाजपा जितिन प्रसाद को 23043
बसप अनीश अहमद को 2763 
पहले राउंड में 198 नोटा

जौनपुर सीट से भाजपा आगे

जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा 927 मतों से आगे चल रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 6004 मत, सपा के बाबू सिंह कुशवाहा को 5077 मत और बसपा के श्याम सिंह यादव को 2471 मत मिले हैं।

मुरादाबाद और संभल में सपा आगे, अमरोहा में कांग्रेस आगे
मुरादाबाद में अभी तक आए नजीतों में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा आगे चल रही हैं। अमरोहा में दानिश अली पहले नंबर पर हैं। संभल में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को बढ़त मिली है।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे 

भाजपा के अरुण सागर-  9370
सपा के ज्योत्सना गौंड- 5667
बसपा के दोदराम वर्मा - 1015

बागपत लोकसभा सीट पर आरएलडी आगे
राजकुमार सांगवान रालोद -17259
अमरपाल शर्मा सपा - 16298
प्रवीण बंसल बसपा - 2449

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट  सपा आगे
एसपी पटेल (सपा)  6241 
संगमलाल गुप्ता ( भाजपा ) :3318 
प्रथमेश मिश्रा ( बसपा ) : 1406

बांदा-चित्रकूट सीट पर भाजपा आगे
आरके पटेल- भाजपा - 14395
कृष्णा पटेल  - गठबंधन (सपा) - 12518
मयंक द्विवेदी  - बसपा - 8356
 

हमीरपुर में सपा आगे

हमीरपुर लोकसभा सीट की चरखारी विधानसभा से सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत आगे। 
भाजपा 2464
सपा 2553
बसपा 891

बागपत लोकसभा सीट पर सपा आगे  
- राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी)   - 2992
- अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी)   - 3497
- प्रवीण बैसला (बसपा)   - 685

इटावा और सुल्तानपुर सीट पर सपा आगे

इटावा लोकसभा में सपा प्रत्याशी 2135 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुल्तानपुर सीट पर सपा आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी राम भुवाल 6698 मत पाकर आगे चल रहे हैं। भाजपा की मेनका गांधी को 5326 मत मिले हैं। 

अलीगढ़ सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त

अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम आगे, सपा के बिजेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं। 

बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा आगे

दीपक सैनी सपा -7961

विजेंद्र सिंह बसपा -7024
चन्दन चौहान रालोद -8112

हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे

हमीरपुर लोकसभा सीट की महोबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र चंदेल आगे चल रहे हैं। 
भाजपा 4183
सपा 2932
बसपा 864

जालौन सीट से सपा आगे

जालौन लोकसभा सीट से सपा के नारायण दास अहिरवार को 8239 मत मिले हैं। भाजपा के भानु प्रताप वर्मा को 7028 वोट मिले हैं। बीएसपी सुरेश गौतम 1914 मत प्राप्त हुए हैं।

बस्ती सीट पर सपा आगे

बस्ती में प्रथम चक्र की गणना में सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे हैं इस चक्र में भाजपा के हरीश को 2875, सपा के राम प्रसाद चौधरी 4065, और बसपा के लव कुश पटेल को 406 मत मिले हैं।

मुरादाबाद सीट पर भाजपा आगे 

मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्व. सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की रुचि वीरा हैं। पहला राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834, बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं।

महराजगंज सीट पर भाजपा आगे

महराजगंज सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा से पंकज चौधरी पहले राउंड में 396 वोट से गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी से आगे चल रहे हैं।

कैराना सीट पर सपा आगे
कैराना लोकसभा सीट पर पहले राउंड में सपा आगे चल रहा है। 
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)- 5523
प्रदीप चौधरी (भाजपा)- 3054
श्रीपाल (बसपा)-533
इकरा हसन -2469 से आगे


फूलपुर सीट से सपा आगे
फूलपुर सीट से सपा के अमरनाथ मौर्या आगे चल रहे हैं। अमरनाथ मौर्य को 3300 वोट मिले हैं। मौर्य 765 वोट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पटेल से आगे चल रहे हैं।


खीरी सीट पर सपा आगे 
खीरी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा आगे चल रही है। धौरहरा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

 नगीना से चंद्रशेखर आगे
नगीना लोकसभा सीट पर मतगणना के पहले राउंड में चंद्रशेखर ने बढ़त बना रखी है।
ओमकुमार भाजपा -12065
 चंद्रशेखर आसपा -17959
मनोज कुमार सपा -2525
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा -582
नगीना से चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National