दिल्ली : सपा सांसद राम गोपाल यादव के बंगले में घुसा पानी , लोगो ने दी ये प्रतिक्रिया
राजधानी दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है। सुबह से ही लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Delhi: SP MP Ram Gopal Yadav being helped by members of his staff and others to his car as the area around his residence is completely inundated.
— ANI (@ANI) June 28, 2024
Visuals from Lodhi Estate area. pic.twitter.com/ytWE7MGbfY
सपा सांसद राम गोपाल यादव को उनके स्टाफ के सदस्य और अन्य लोग उनकी कार तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं क्योंकि उनके आवास के आसपास का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
जिसके बाद राम गोपाल यादव ने बातचीत में कहा कि एनडीएमसी तैयार नहीं है। बारिश देर से हुई, फिर भी उन्होंने नालों की सफाई नहीं की। अगर नालों की सफाई हो गई तो ऐसी स्थिति कभी नहीं होगी।
नीति आयोग के सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री , अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल, जनरल यहां रहते हैं। लेकिन जब पानी भर जाता है तो आना-जाना मुश्किल हो जाता है। आप देख सकते हैं कि संसद जाने के लिए मुझे क्या करना पड़ा, मैं सुबह 4 बजे से एनडीएमसी अधिकारियों से बात कर रहा हूं , पानी हमारे आवासों में घुस गया है।