दिल्ली : दिल्ली में मौसम ने फिर से बदला रुख , येलो अलर्ट हुआ जारी
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है । यही नहीं ,आसमान में बादल छाए रहने की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही ,शाम व रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। इससे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
वही गुरुवार को सुबह आसमान में तेज धूप खिली थी। ऐसे में दिन के समय लोग सूरज की तपतो से परेशान रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार गुरुवार को औसतन 4 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चल रही थी । शुक्रवार को हवा पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। शनिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चलेगी। रविवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने कि आसार है । इस दौरान हवा की गति 8 से 20 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना जताई जा रही है।