करनाल : पड़ोसी प्रेमी के साथ भागी पत्नी , पति ने कराया केस दर्ज

  1. Home
  2. Breaking news

करनाल : पड़ोसी प्रेमी के साथ भागी पत्नी , पति ने कराया केस दर्ज

karnal


हरियाणा के करनाल में एक महिला अपने पति की आंखों के सामने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना करनाल बस स्टैंड पर हुई है। प्रेमी उसी के पड़ोस का बताया जा रहा है। पीड़ित पति ने पूरे मामले की शिकायत सीटी थाना पुलिस को की। पति को चिंता है कि कहीं उसकी पत्नी के साथ अनहोनी न हो जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल निवासी शिकायतकर्ता पति ने बताया है कि 22 सितंबर की शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी करनाल बस स्टैंड पर थी। उसके साथ एक युवक भी था। युवक उसी के पड़ोस का रहने वाला है। उसने अपनी पत्नी और युवक को देख लिया था। वह उनके पास जाने वाला था। उसकी पत्नी ने उसे देख लिया। जिसके तुरंत बाद ही उसकी पत्नी वहां से युवक के साथ भाग गई। उसने अपनी पत्नी को रोकने के लिए कई आवाज भी लगाई, लेकिन उसने एक न सुनी।
युवक उसकी पत्नी के साथ कोई बड़ी अनहोनी न कर दे। जिससे पूरे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। उसने अपने स्तर पर भी अपनी पत्नी की खोजबीन की है, लेकिन कोई भी सुराग मिला। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National