हरियाणा : बारिश के कारण फरीदाबाद हुआ जलमग्न , नाले में बहा युवक , सरिए में अटका शव

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : बारिश के कारण फरीदाबाद हुआ जलमग्न , नाले में बहा युवक , सरिए में अटका शव

faridabad


हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को देर शाम को बारिश के चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश शहर के लिए आफत बनकर बरसी। कई लोग सड़कों पर बने गढ्ढों के चलते बरसाती पानी में डूबते नजर आए। इनमें से एक को तो आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन बल्लभगढ़ में होटल में खाना खाने के लिए आया एक युवक एक नाले में गिर कर बह गया। स्थानीय लोग उसे नहीं बचा पाए।
नाले में गिरे युवक की पहचान प्रिंस (22) के तौर पर हुई है। वह बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का ही रहने वाला था। हादसे के करीब 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह प्रशासन द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही प्रिंस का शव नाले में लोहे के सरिए में अटका हुआ मिला। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। 
लोगों में रोष था कि रात को हादसे की सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने बीती रात को युवक को नाले में खोजने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके चलते युवक की सुबह तक मौत हो गई। जहां पर ये हादसा हुआ है वो मंत्री मूलचंद शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National