गांव सिवानका में भाई की चाकू घोंप कर हत्या

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

गांव सिवानका में भाई की चाकू घोंप कर हत्या

गांव सिवानका में भाई की चाकू घोंप कर हत्या


गांव सिवानका में भाई की चाकू घोंप कर हत्या
 गोहाना : अरुण कुमार 
 गांव सिवानका में सोमवार रात को शराब पीकर झगड़ा झगड़ा करने पर भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। स्वजन रात को शव को घर पर रखे रहे और पुलिस को सूचना नहीं दी। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को नागरिक अस्पताल गोहाना में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
 गांव सिवानका के लख्मी ने बताया कि उसके छह लड़के सत्तू, मुकेश, सुखदर्शन, जयपाल, सुनील और रवि है। लख्मी के पास सत्तू, जयपाल, सुनील और रवि रहते है। जबकि सुखदर्शन व मुकेश अलग रहते हैं। सोमवार रात को सुनील ने अधिक शराब पी ली। रवि मजदूरी करके रात करीब 10 बजे घर लौटा। सुनील अपने भाई रवि व उसकी पत्नी काजल को गाली देने लगा। रवि ने सुली को गाली देने से मना किया और वह नहीं माना। इस पर दोनों भाईयों ने झगड़ा हो गया। रवि ने सुनील से कहा कि तेरा तो रोज का काम हो गया है और तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा। इसके बाद रवि ने घर से चाकू उठाया और सुनील की छाती में घोंप दिया। रवि मौके से भाग गया और सुनील की मौत हो गई। पिता लख्मी ने सुनील को संभाला तो वह मर चुका था। स्वजनों ने राज को पुलिस को सूचना नहीं दी और घर पर ही सुनील का शव लेकर जागते रहे। मंगलवार सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

गांव सिवानका में भाई की हत्या करने सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया गया। घटना की जांच की जा रही है।
बदन सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना

Around The Web

Uttar Pradesh

National