व्यापार मंडल ने ग्रोवर पर लगाए आरोपों का जताया विरोध

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

व्यापार मंडल ने ग्रोवर पर लगाए आरोपों का जताया विरोध

व्यापार मंडल ने ग्रोवर पर लगाए आरोपों का जताया विरोध


कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार को कलानौर व्यापार मंडल ने रोहतक सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगे आरोपों के बारे में विस्तार से चर्चा की । व्यापारियों ने कहा कि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर जो आरोप लगाए गए हैं वह सब निराधार है। भाजपा मंडल व्यापार मंडल के प्रधान विनोद बठला ने कहा कि मनीष ग्रोवर ने बचपन से ही भिन्न भिन्न पदों पर रह कर भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है। आन्दोलन में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व सहकारिता मंत्री की छवि खराब करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

व्यापार मंडल ने ग्रोवर पर लगाए आरोपों का जताया विरोध

इस तरह विरोध की कड़ी निन्दा करते हैं।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, यश ग्रोवर, गुलशन मिन्गलानी, बसन्त गौम्बर,अतर सिंह,मदन लाल, सुनिल कुमार, संजय पुनियानी, नरेश चुघ, हरबंस पूनियानी, नरेश मेहरा,भागु छुड़ा,विमल भाटिया, संजय वधवा,राजाराम बेरी,जगत खुराना, जग्गा चाबा, रामप्रताप आनन्द, शक्ति मुसाफिर, विम्पी गोम्बर, इन्द्रजीत मिगलानी आदि मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National