हथियार के बल पर लूट की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

हथियार के बल पर लूट की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

हथियार के बल पर लूट की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार


हथियार के बल पर लूट की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर, मामले की विवेचना जारी
  पुलिस अधीक्षक श्री जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना एवं यूनिट प्रभारियों को अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिये हुये है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुये जिले के सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत की पुलिस ने हथियार के बल पर लूट की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी नितिन पुत्र विनोद निवासी शाहपुर बगेली जिला बागपत हाल मोकिपुरम जिला मेरठ यू0पी0 का रहने वाला है।  
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 05 फरवरी को भैरोदत पुत्र मोहनचन्द निवासी नौगांव जिला उधम सिंह नगर उतरांचल ने थाना राई में शिकायत दी थी कि नामपता नामालूम युवकों ने हथियार के बल पर गांव लिवान स्थित शराब के ठेका से 6 पेटी शराब व 25 हजार रूपये की नकदी लूटकर ले गये है। इस घटना का उक्त भैरोदत के कथनानुसार कथन अंकित कर शस्त्र अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता की धराओ के अन्र्तगत थाना राई मंे अभियोग दर्ज किया गया।    
      बाद में अनुसंधान का कार्य सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत को सौपा गया। सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत में नियुक्त उ0नि0 आनन्द सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपी नितिन पुत्र विनोद निवासी शाहपुर बगेली जिला बागपत हाल मोकिपुरम जिला मेरठ यू0पी0 को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया की अपने साथियों के साथ मलकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफतार कर लिया जायेगा। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National