सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश को गिरफतार किया

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश को गिरफतार किया

सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश को गिरफतार किया


अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत शातिर बदमाश अवैध हथियार सहित चढा पुलिस के हत्थे, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर
  जिले के सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी प्रवीन उर्फ फोर्ड पुत्र रमेश निवासी मुण्डलाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
   इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही मनोज अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में गांव मुण्डलाना की सीमा में मौजूद था कि इन्हें अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि शातिर बदमाश प्रवीन उर्फ फोर्ड पुत्र रमेश निवासी मुण्डलाना अवैध हथियार सहित किसी अपराधिक घटना को अन्जाम देने की फिराक में घुम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुये उक्त बदमाश को धर दबोचा। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर मिला। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि इस अवैध हथियार को हरिद्वार उतराखण्ड से 5 हजार रूपये में खरीदकर लाया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
गिरफतार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
1. वर्ष 2016 में गिरफतार आरोपी अवैध हथियार के मामले के थाना सदर गोहाना द्वारा गिरफतार किया गया था।
2. वर्ष 2017 में गिरफतार आरोपी लूट की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
3. वर्ष 2017 में गिरफतार आरोपी डकैती एंव गिरोह बन्दी की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
4. वर्ष 2018 में गिरफतार आरोपी द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशों की अवेहलना करने पर थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
5. वर्ष 2012 में गिरफतार आरोपी अपहरण एंव हत्या की घटना में थाना शहर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
6. वर्ष 2016 में गिरफतार आरोपी अवैध हथियार रखने की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
7. वर्ष 2016 में गिरफतार आरोपी लडाई झगडे एंव मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
8. वर्ष 2017 में गिरफतार आरोपी डकैती की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
9. वर्ष 2017 में गिरफतार आरोपी अवैध हथियार रखने की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।
10 वर्ष 2020 में गिरफतार आरोपी मारपीट एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था।

Around The Web

Uttar Pradesh

National