कैप्टन अभिमन्यु तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

कैप्टन अभिमन्यु तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

कैप्टन अभिमन्यु तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष


कैप्टन अभिमन्यु तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष
- एक निजी होटल में हुआ संघ का चुनाव, सभी जिलों के प्रधान और सचिव मौजूद रहे
- सभी तरह की कमेटियां बनाने की पावर भी कैप्टन अभिमन्यु को दी
रोहतक।
पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु तीसरी बार सर्वसम्मति से हरियाणा तीरंदाजी संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को रोहतक में चुनाव करवाया गया, जिसमें हरियाणा तीरंदाजी संघ के सभी जिला प्रधानों और सचिवों की सर्वसम्मति से कैप्टन अभिमन्यु अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही हाउस ने हरियाणा तीरंदाजी संघ की सभी तरह की कमेटियां बनाने का अधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु को दे दिया। जल्द ही कमेटियां बना दी जाएंगी। कैप्टन अभिमन्यु भारतीय तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। बता दें कि हरियाणा तीरंदाजी संघ का चुनाव तीन वर्षों के लिए होता है। कोविड-19 के कारण डेढ़ साल से चुनाव अटका हुआ था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड के सभी नियमों का पालन किया गया। इस मौके पर हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव और भारतीय तीरंदाजी संघ के सह सचिव एडवोकेट जरनल रामनिवास हुड्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, जींद के प्रधान सुभाष श्योराण, गुरुग्राम के सचिव टीपी शर्मा और लखन मिश्रा मौजूद रहे।  
रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरियाणा तीरंदाजी संघ के सभी 21 जिलों के प्रधान और सचिव सेक्टर-14 स्थित एक होटल में चुनाव प्रक्रिया के लिए आए। रिटार्निंग अधिकारी ओमपाल परमार रहे और भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ कैप्टन अभिमन्यु ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संघ के सभी जिला प्रधानों और सचिवों ने सर्वसम्मति जताई और रिटार्निंग अधिकारी ओमपाल परमार ने कैप्टन अभिमन्यु को अध्यक्ष घोषित किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि तीरंदाजी संघ ने जो मुकाम हासिल किया है, वह सभी की मेहनत नतीजा है। स्वच्छ वातावरण में प्रतियोगिता हुई तो संघ पर खिलाड़ियों का विश्वासन बढ़ा। पहले जहां 100-200 खिलाड़ी तीरंदाजी के थे वहीं अब 1200 खिलाड़ी मैदान में नजर आते हैं।
बॉक्स
ये है हमारी उपलब्धी
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमारे सात खिलाडियों का चयन साई में हुआ। जबकि 22 खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेलो इंडिया में सेलेक्ट हुए हैं। ये संघ और आप सभी की मेहनत है कि हमारे पास 23 इंटरनेशनल प्लेयर हैं। जब भी अंतरराष्टÑीय प्रतियोगिता होती है तो हमारे 3-4 खिलाड़ी नेशनल में जरूर चयनित होते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हम अतीत को नींव का पत्थर मानकर नई इबारत लिखने का काम करेंगे। बेहतर कोचिंग और स्पर्धाएं करवाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल हो।
बॉक्स
हर जिले में होगा आॅर्चरी सेंटर
कार्यक्रम में पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह तोमर ने सर्वसम्मति से कैप्टन अभिमन्यु को अध्यक्ष चुनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु मजबूती से टीक के आगे खड़े हैं, इसलिए इस बार भी उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि खेलो इंडिया हर जिले में एक आॅर्चरी सेंटर बना रही है। कोई खिलाड़ी धनुष नहीं खरीद सकता तो 25 प्रतिशत संघ की तरफ से और 75 प्रतिशत सरकार की ओर से छूट दिलवाने की योजना है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National