किसानों से विवाद पर 'बबली' को मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ बुलाया, जल्द निकलेगा समाधान

  1. Home
  2. HARYANA

किसानों से विवाद पर 'बबली' को मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ बुलाया, जल्द निकलेगा समाधान

किसानों से विवाद पर 'बबली' को मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ बुलाया, जल्द निकलेगा समाधान


टोहाना।  हरियाणा के टोहाना से जजपा विधायक देवेन्द्र बबली का किसानों के साथ हुआ विवाद अब राजनीतिक रूप से पूरी तरह गरमा गया है। इस विवाद के बाद किसानों ने जगह-जगह सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रदर्शन किया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मामला पूरी तरह गर्म होने की वजह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक देवेन्द्र बबली को अपने आवास पर बुलाया है। 

सूत्र बताते हैं कि देवेन्द्र बबली सीएम से मुलाकात करने के लिए टोहाना से रवाना हो चुके हैं और उनको केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का भी फोन आया है। ऐसा माना जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद और दिल्ली के दखल के बाद बबली किसानों के साथ इस विवाद को सुलझाने की पहल कर सकते हैं।

इससे पहले फतेहाबाद में टोहाना विधायक देवेंद्र बबली के घर जा रहे 27 किसानों की गिरफ्तारी के बाद सदर थाने में किसानों का धरना रात भर जारी रहा। 27 में से महिला किसान मनीषा बिश्नोई को रात को ही छोड़ दिया गया। वहीं, 24 किसानों को सुबह छोड़ा गया। इसके अलावा हिसार जिले के निवासी विकास सीसर व भिवानी जिला निवासी भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद को हिसार जेल भेज दिया गया है। 

इसके विरोध में किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान समिति के राज्य संयोजक मनदीप नथवान ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को बदनाम व फेल करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। मगर किसान एकजुट है और हर हाल में तीनों कृषि कानून रद्द करवाकर मानेंगें। उन्होंने विधायक देवेन्द्र बबली के मामले में कहा कि ऐसे नेताओं को दोबारा कोई गांव में भी नहीं घुसने देगा।

Around The Web

Uttar Pradesh

National