आम लोगों को बैड नहीं और राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

आम लोगों को बैड नहीं और राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट

आम लोगों को बैड नहीं और राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट


आम लोगों को बैड नहीं और राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट

रोहतक। (ब्यूरो)  एक ओर जहां आम आदमी को अस्पताल में बैड्स के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही हैं। वहीं अपराधी राम रहीम को पीजीआई में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है! ये बात हम नहीं बल्कि लोग कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में बैड्स का अभाव है, काफी मशक्कत करने के बाद ही अस्पताल में बैड्स मिलते हैं और अगर अस्पताल में दाखिल भी हो गए तो इलाज का भरोसा नहीं है।

लोगों का ये सवाल इसलिए भी जायज है क्योंकि गुरमीत राम रहीम को पीजीआई के वार्ड 7 के स्पेशल कमरे में भर्ती किया गया है। यह जानकारी खुद पीजीआई मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर पुष्पा दहिया ने दी है। उन्होंने बताया कि सात डॉक्टर्स की टीम का बोर्ड गठित किया गया है जिसमें अलग - अलग विभाग के सीनियर डॉक्टर शामिल हैं।

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि राम रहीम को क्या बीमारी है। आज सुबह राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की गई है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि जेल में अचानक राम रहीम का बीपी डाउन हो गया और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद राम रहीम को पीजीआई लाया गया। इस बीच राम रहीम की सुरक्षा को देखते हुए पीजीआई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Common people are not bad and VIP treatment to Ram Rahim

Around The Web

Uttar Pradesh

National