कोरोना विस्फोट:प्रदेश में 3001 नए मरीज मिले, 15 मौतें, 8वीं तक के स्कूल बंद करने की तैयारी

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

कोरोना विस्फोट:प्रदेश में 3001 नए मरीज मिले, 15 मौतें, 8वीं तक के स्कूल बंद करने की तैयारी

कोरोना विस्फोट:प्रदेश में 3001 नए मरीज मिले, 15 मौतें, 8वीं तक के स्कूल बंद करने की तैयारी


कोरोना विस्फोट:प्रदेश में 3001 नए मरीज मिले, 15 मौतें, 8वीं तक के स्कूल बंद करने की तैयारी

139 दिन के सर्वाधिक नए केस, 114 दिन की सर्वाधिक मौतें

चंडीगढ़: प्रदेश में गुरुवार को 3001 नए मरीज मिले। यह कोरोना काल का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। 20 नवंबर को 3023 केस मिले थे। अब 139 दिन बाद 3 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। सिर्फ 7 जिले ऐसे रहे, जहां 50 से कम मरीज मिले। 15 मरीजों की जान गई है।

यह पिछले 114 दिन में सर्वाधिक हैं। यमुनानगर में 6, अम्बाला में 2, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, हिसार, झज्जर, पानीपत और फतेहाबाद में 1-1 मौत हुई। एक्टिव केस 17,890 हो गए हैं। इनमें 241 गंभीर हैं। 42 वेंटिलेटर, 199 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रिकवरी दर 93.14% पर आ गई। सूत्रों का कहना है कि स्कूलों में मिल रहे संक्रमित बच्चों को देखते हुए सरकार 8वीं तक के स्कूल बंद करने की तैयारी कर रही है। एक-दो दिन में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

7 दिन में ही रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो चुकी।

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए मरीज करीब 800 ज्यादा मिले हैं।
मौतें भी एक सप्ताह में दोगुनी होने लगी हैं। 1 अप्रैल को 7 मौतें हुई थीं।
देश में रिकॉर्ड 1,31,787 नए केस, 802 मौतें

देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1,31,787 नए केस सामने आए। यह कोरोना काल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 802 मौतें हुईं। यह इस साल हुई सबसे अधिक माैतेें हैं। देश में छह माह बाद एक दिन में इतनी मौतें हुई हैं। इससे पहले 17 अक्टूबर 2020 को इतनी मौतें हुई थीं। महाराष्ट्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा 56,286 नए केस मिले।

लॉकडाउन नहीं लगाएंगे, सख्ती करेंगे: विज

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर राज्य सरकारों को नाइट कर्फ्यू (कोरोना कर्फ्यू) पर फैसला लेने को कहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जिन जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, उनमें नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है या सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने साफ कहा कि लोगों को जो गंभीरता दिखानी चाहिए, वह नहीं दिखा रहे हैं। अभी हमने लॉकडाउन के बारे नहीं सोचा है, लेकिन कोरोना पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National